Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
katrina kaif to deepika padukone bollywood actress perfect figure trainer in yasmin karachiwala
{"_id":"5fbe3fc88ebc3e9bf96c63b0","slug":"katrina-kaif-to-deepika-padukone-bollywood-actress-perfect-figure-trainer-in-yasmin-karachiwala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण की स्लिम फिगर का राज है ये महिला, 50 की उम्र में देती हैं फिटनेस गोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण की स्लिम फिगर का राज है ये महिला, 50 की उम्र में देती हैं फिटनेस गोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
katrina kaif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी फिगर पाना हर लड़की चाहती है। लेकिन बॉलीवुड की ये हसीनाएं फिट रहने के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं। वहीं उनके इस फिटनेस को बरकरार रखने और उन्हें सही ट्रेनिंग देने का काम करती हैं यास्मीन काराचीवाला। जिनकी फिटनेस और उम्र जरा भी मैच नहीं करती। 50 की उम्र में गजब की फिट एंड फैब यास्मीन इन एक्ट्रेस की परफेक्ट फिगर का राज हैं। वहीं यास्मीन खुद भी काफी फिट और स्टाइलिश हैं।
2 of 4
यास्मीन कराचीवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
यास्मीन की उम्र भले ही 50 साल की हो गई हो, लेकिन इनकी फिट बॉडी और मुश्किल वर्कआउट को देखने के बाद यकीन नही होता कि ये इतनी उम्रदराज हैं। कई सेलिब्रिटी की स्लिम फिटनेस के पीछे यास्मीन का अहम योगदान है। यास्मीन खुद की फिटनेस के साथ ही कई सारी बड़ी एक्ट्रेसेज को ट्रेनिंग देती हैं। वो कहती हैं कि इन एक्ट्रेसेज का मकसद केवल पतले होना नहीं होता, वो फिट होना चाहती हैं।
3 of 4
यास्मीन कराचीवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
यास्मीन कराचीवाला के पास 25 साल के फिटनेस वर्कआउट का अनुभव है। दीपिका से लेकर आलिया भट्ट, सोफी चौधरी, वाणी कपूर जैसी मशहूर हीरोइन यास्मीन से ही फिटनेस के फंडे सीखती हैं। यास्मीन ही इन अदाकाराओं का डाईट प्लान और वर्कआउट का शेड्यूल तैयार करतीं हैं। जिससे कि वो ठीक से वर्कआउट करने के साथ ही शरीर को मजबूत बना सकें। इसके साथ ही वो खुद की सेहत का भी ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिलाटेज में सबसे आगे यास्मीन
सेलेब्स को फिटनस ट्रेनिंग देने के साथ-साथ यास्मीन खुद की फिटनेस का भी फिक्र करतीं हैं। यास्मीन को पिलाटेज के मार्गदर्शक के तौर पर भी देखा जाता है। पिलाटेज की ट्रेनिंग देने के मामले में यास्मीन का नाम सबसे पहले आता है। वो भारत की पहली पिलाटेज ट्रेनर हैं। जो सर्टिफाइड हैं। उनकी दी गई फिटनेस ट्रेनिंग को दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक काफी गंभीरता से फॉलो करती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।