{"_id":"601ea6dccec2d66cbe2a8e66","slug":"shraddha-kapoor-attend-cousin-priyank-sharma-wedding-party-in-white-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी में इतने खूबसूरत लिबास में पहुंची श्रद्धा कपूर, तस्वीरें ऐसी कि नजरें हटाना मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
भाई की शादी में इतने खूबसूरत लिबास में पहुंची श्रद्धा कपूर, तस्वीरें ऐसी कि नजरें हटाना मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर कजिन प्रियांक शर्मा के शादी में शरीक होने के लिए पहुंची तो उनका लुक हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और सिंपल नजर आया। दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक और श्रद्धा एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों की बॉन्डिंग कई बार तस्वीरों में भी नजर आती हैं। ऐसे में भाई की शादी के लिए श्रद्धा कपूर का लुक तो खास होना ही था।
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram/viralbhayani
श्रद्धा ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ था। थ्री पीस सेट जिसमे सफेद रंग की स्कर्ट के साथ एंब्रायडरी किया हुआ शार्ट कुर्ता और दुपट्टा शामिल था। कुर्ते पर की गई फुलकारी कढाई और कटआउट हाफ स्लीव बनी थी।
3 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram fan page
वहीं बात करें मेकअप तो श्रद्धा ने बीमिंग हाइलाइटर के साथ कोहल आईज और पिंक लिप्स के साथ इस आइवरी शेड के आउटफिट को मैच किया था। वहीं बालों की स्टाइल को काफी सिंपल रखते हुए केवल गोल्ड ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें इस आउटफिट की कीमत की तो हल्के-फुल्के से दिख रहे इस ड्रेस की कीमत है करीब 60 हजार रुपये जो किसी भी तरह से कम नही है।
बता दें कि श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी और पद्मिनी कोल्हापुरी बहनें हैं। साथ ही श्रद्धा कपूर का अपनी मौसी से खास रिश्ता है। जिसकी वजह से वो भाई प्रियांक से भी काफी क्लोज हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।