फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी ऐसे पहुंचा सकती है आपको नुकसान, खरीदते समय रखें इन चार बातों का ध्यान

Fri, 24 Sep 2021 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Sep 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Keep these four things in mind while buying oxidized jewellery
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

महिलाओं की खूबसूरती में उनकी ड्रेस काफी चार चांद लगाती है, लेकिन इस बात से भी बिल्कुल किनारा नहीं किया जा सकता कि उनकी ज्वेलरी के बिना भी उनका लुक अधूरा है। महिलाएं ज्वेलरी पहनकर बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनका लुक भी बेहद प्यारा लगता है। कोई सोने की ज्वेलरी कैरी करता है, तो कोई अलग-अलग तरह की। लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ समय में ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड बाजार में काफी बढ़ गया है और महिलाएं इसे अपनी ड्रेस के साथ पहनती हैं। महिलाओं को ये ज्वेलरी इतनी पसंद आ रही है कि इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आम लड़कियों से लेकर सेलेब्स तक इस ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के फैन हैं। ऐसे में आप भी इस ज्वेलरी को कैरी करके खुद को ट्रेंडी और विंटेज लुक दे सकती हैं। लेकिन आपको इस ज्वेलरी को खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो ये आपको कई तरह से काफी नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Keep these four things in mind while buying oxidized jewellery
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

क्वालिटी जरूर जांच लें

  • ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय इसकी क्वालिटी का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अगर इसकी क्वालिटी खराब है तो ये आपकी स्किन को एलर्जी के रूप में नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ये किस धातु से बनी है, इसकी जांच जरूर करें और इसके बाद ही सही ज्वेलरी चुनें।
Keep these four things in mind while buying oxidized jewellery
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

मानसून में खास ख्याल जरूरी

  • जब मानसून का मौसम आता है, तो ये ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी काफी जल्दी खराब होती है। ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि एक डिब्बे में कॉटन (रूई) में डालकर इसे अच्छे से बंद करके रख सकते हैं। ऐसा करने से ये खराब होने से बची रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these four things in mind while buying oxidized jewellery
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

वारंटी-गारंटी जरूरी

  • सोचिए कि आपने ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीद ली और थोड़े ही समय में इसमें कुछ दिक्कत आ गई। जैसे- ये आपकी स्किन पर एलर्जी करने लग गई या इसमें कोई और परेशानी आ गई। तो ऐसे समय आपको इसकी वारंटी और गारंटी काफी काम आएगी। इसलिए ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय इसका ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
Keep these four things in mind while buying oxidized jewellery
ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

वजन का रखें ध्यान

  • जो असल ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी होती है, उसका वजन ज्यादा होता है। वहीं, जब आप इसे किसी अच्छी और मानी हुई दुकान से लेंगे, तो ये दिखने में तो काफी हैवी होगी, लेकिन इसका वजन हल्का होगा और यही सही ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी होती है। इसलिए वजन का ध्यान जरूर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed