सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी ने फूलों वाले क्रॉप टॉप में दिखाया जलवा, फैशनेबल लड़कियों को जरूर आएगा पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 10 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
kiara advani spotted lavender ruffle crop top with extremely affordable clutch bag
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी बॉलीवुड के साथ ही फैंस की भी चहेती एक्ट्रेस बन गई हैं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने एक्टिंग के साथ ही ड्रेसिंग सेंस से हर किसी के दिल में जगह बनाई है। अक्षय कुमार से लेकर शाहिद कपूर जैसे हीरो के साथ जोड़ी बना चुकी कियारा इन दिनों अपनी मालदीव वेकेशन की वजह से सुर्खियों में थी। जहां वो ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई थीं। बिकनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करने के बाद एक बार फिर वो ड्रेसिंग सेंस की वजह से तारीफ बटोर रही हैं। 

kiara advani spotted lavender ruffle crop top with extremely affordable clutch bag
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram fan page

दरअसल, आउटिंग के लिए निकली कियारा ने लेवेंडर कलर का खूबसूरत आउटफिट पहन रखा था। लेवेंडर कलर के प्लीटेड फ्लेयर्ड हाई वेस्ट पैंट के साथ कियारा ने शिफॉन फैब्रिक का क्रॉप टॉप पहन रखा था। जिसकी अब्स्ट्रैक्ट डिजाइन प्रिंट और चौकोर नेकलाइन शानदार लग रही थी। वहीं इस क्रॉप टॉप में बनीं पफ स्लीव और रफल डिजाइन इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। 

kiara advani spotted lavender ruffle crop top with extremely affordable clutch bag
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram fan page

कियारा ने इस शानदार आउटफिट को गोल्डन स्ट्रैपी फुटवियर और गोल्डन हूप्स के साथ मैच किया था। वहीं कियारा के खूबसूरत लुक में हर किसी की निगाह उनके हाथों में लटके क्लच बैग पर गई। टैन ब्राउन कलर के बोहो मिनी क्लच बैग ले रखा था। जिसकी कीमत भी हर किसी को भी हैरान कर सकती है। जहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस महंगे से महंगे हैंडबैग में नजर आती हैं। वहीं कियारा के इस क्लच बैग की कीमत मात्र 1435 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani spotted lavender ruffle crop top with extremely affordable clutch bag
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा ने अपने सिंपल से आउटफिट को मिनिमम मेकअप के साथ पूरा किया था। फुल आईब्रो और पिंक लिप्स के साथ कियारा के पोकर स्ट्रेट बाल ही स्टाइलिश दिखने के लिए काफी थे। वैसे कियारा के इस लुक को फैशनेबल लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
kiara advani spotted lavender ruffle crop top with extremely affordable clutch bag
kiara advani - फोटो : instagram
पिछले दिनों अपने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने मालदीव गईं कियारा ने काफी सारी बोल्ड लुक में तस्वीरें साझा की थी। जिसमे वो बिकिनी पहने परफेक्ट फिगर को फ्लांट करते दिख रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed