फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree In Trend: कियारा आडवाणी-शनाया कपूर तक, मैटेलिक साड़ी में मनाया दिवाली का जश्न

Sat, 22 Oct 2022 12:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
kiara advani to shanaya kapoor sequin saree hot fashion trends in manish malhotra diwali party
saree look - फोटो : instagram

बॉलीवुड पर दिवाली का खुमार चढ़ा हुआ है। एक के बाद पार्टी में सितारों का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली का पार्टी हुई। जिसमे बी टाउन हसीनाओं ने अपने ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक में एंट्री ली। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, शनाया कपूर, सुहाना खान के साथ ही रिया चक्रवर्ती और मालविका मोहनन जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। सिकुइन और मैटेलिक वर्क वाली साड़ी का जबरदस्त क्रेज और ट्रेंड देखने को मिला। क्योंकि इन हसीनाओं ने दिवाली पार्टी के लिए ग्लिटरी वर्क वाली साड़ी को चुना। जिसकी अलग-अलग डिजाइन और वर्क देखने को मिला। 

kiara advani to shanaya kapoor sequin saree hot fashion trends in manish malhotra diwali party
saree look - फोटो : instagram
सुहाना खान

स्टार किड सुहाना खान इन दिनों हर पार्टी में पहुंच रही हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची सुहाना खान ने शैंपेन शेड की ग्लिटरी साड़ी को चुना। इस खूबसूरत सी साड़ी पर सिकुइन डिटेलिंग की गई थी। जिसे सुहाना ने स्ट्रैपी प्लजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं बालों में जूड़ा बनाए सुहाना खान परफेक्ट लुक में नजर आ रही थीं। 

kiara advani to shanaya kapoor sequin saree hot fashion trends in manish malhotra diwali party
saree look - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने मैटेलिक वर्क की गोल्डन साड़ी को चुना था। इस पूरी साड़ी पर सिकुइन मैटेलिक वर्क था। जिसके साथ कियारा ने स्ट्रैपी स्लीव वाले गोल्डन टोन ब्लाउज को मैच किया था। जिसकी स्कूप नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं मिनिमम ग्लॉसी मेकअप कियारा के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani to shanaya kapoor sequin saree hot fashion trends in manish malhotra diwali party
saree look - फोटो : instagram
शनाया कपूर

बेहद स्टाइलिश शनाया कपूर ने दिवाली पार्टी के लिए सिल्वर टोन की साड़ी को चुना था। जिसके बॉर्डर बना वर्क इसे खास बना रहा था। वहीं साड़ी के साथ स्केवअर नेकलाइन वाला ब्लाउज बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं शनाया ने मैटेलिक डिजाइन की साड़ी को काफी ग्लैमरस तरीके से बांधा था। जिसमे उनकी स्लिम फिगर भी आसानी से फ्लांट हो रही थी। 

विज्ञापन
kiara advani to shanaya kapoor sequin saree hot fashion trends in manish malhotra diwali party
saree look - फोटो : instagram
रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी के लिए गोल्डन टोन की सिकुइन वर्क वाली साड़ी को चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया था। वहीं हाथों में चूड़ी और ईयररिंग्स इस लुक को कंप्लीट कर रही थी। जबकि मिनिमम मेकअप और खुले बालों में रिया बेहद खूबसूरत नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed