फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

fashion Tips: बेहद पतले होंठ भी दिखेंगे आकर्षक, लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 22 Aug 2022 11:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Know How to Make Thin Lips Attractive Follow These Step by Step Process
होंठ
चेहरे को आकर्षक दिखाने में होठों का भी खास योगदान होता है। कई बार लड़कियों के होंठ बेहद पतले होते हैं। जिनमे लिपस्टिक या लिप ग्लॉस कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। वहीं जब पतले होठों पर लिपस्टिक लगाई जाती है तो वो और भी ज्यादा पतले दिखने लगते हैं। जिससे पूरा लुक कुछ अजीब सा दिखने लगता है। पतले होंठ को अगर आकर्षक दिखाना है तो लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे कि आपके होंठ भी फुलर दिखें और दिखने में खूबसूरत लगें।
Know How to Make Thin Lips Attractive Follow These Step by Step Process
lip liner - फोटो : istock
आउटलाइन है जरूरी
जब भी होठों पर लिपस्टिक लगाएं तो लिपस्टिक के मैचिंग की आउटलाइन जरूर बनाएं। बिना आउटलाइन बनाए लिपस्टिक लगाने से होंठ पतले दिखने लगते हैं। वहीं अगर आपके होंठ पहले से ही पतले हैं तो वो और भी ज्यादा पतले दिखने लगते हैं। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर की मदद से होठों को सही आकार दें। आप चाहें तो होठों को फुलर दिखाने के लिए होंठ से हल्का सा बढ़ाकर लिपलाइनर का इस्तेमाल करें। 
Know How to Make Thin Lips Attractive Follow These Step by Step Process
lips - फोटो : pixa
लिपस्टिक को इस तरह से भरें

लिपलाइनर के आकार देने के बाद इसके आसपास के एरिया में फाउंडेशन लगाकर अच्छे से सेट करें। फिर होठों पर पूरा लिपस्टिक भरें। लिपस्टिक भरने के साथ ही बाहरी आउटलाइन और लिपस्टिक को अच्छे तरीके से ब्लेंड करें। इसके लिए किसी पतले ब्रश का इस्तेमाल करें। एक बार आउटलाइन और लिपस्टिक ब्लेंड हो जाएगी तो आपके होंठ भी भरे हुए दिखने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Make Thin Lips Attractive Follow These Step by Step Process
lipstick
मैट लिपस्टिक 

होठों को अगर भरा हुआ दिखाना है तो डार्क और मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लाइट शेड देखने में तो खूबसूरत लगते हैं। लेकिन अगर आप होठों को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो न्यूट्रल टोन के रंग को ना लगाएं। मैट लिपस्टिक या क्रेयान की मदद से बेहतर तरीके से होंठ को आकार दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
Know How to Make Thin Lips Attractive Follow These Step by Step Process
lips
स्क्रब है जरूरी

होठों को सप्ताह में एक दिन एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे होंठ पर जमी डेड स्किन साफ हो जाती है। अगर आप होठों को फुलर दिखाना चाहती हैं तो इंस्टेट होंठ को एक्सफोलिएट करें। इससे तुरंत असर दिखता है। होठों को एक्सफोलिएट करने के लिए टूथपेस्ट की मदद से हल्का सा मसाज करें। ये काफी असरदार है। लेकिन टूथपेस्ट की मदद से एक्सफोलिएट करते समय हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें। नहीं तो होंठ छिल जाएंगे। वहीं मॉइश्चराइजर करना ना भूलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed