फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए जींस का रोचक इतिहास, सबसे पहले अमीर नहीं मजदूरों ने शुरू किया था इसे पहनना

Wed, 25 Mar 2020 03:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 25 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
know the interesting history about jeans
- फोटो : सोशल मीडिया

जींस एक ऐसा कपड़ा है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बच्चे हो या बड़े, लड़की हो या लड़का हर किसी की पहली पसंद होती है एक बेहतरीन जींस। दुनियाभर में तमाम कंपनियां जींस बनाती हैं। देखने में सख्त, पहनने में आरामदायक और बहुत ही मजबूत धागों से बनी जींस के फैब्रिक को देखकर क्या कभी आपके दिमाग में आया है कि सबसे पहले जींस बनाने का ख्याल किसके दिमाग में आया होगा। तो चलिए जानें सबकी पसंदीदा जींस का इतिहास क्या है और किसने जींस को बनाया था।


 
know the interesting history about jeans
- फोटो : Social Media

सबसे मशहूर और लोगों की पसंदीदा नीली जींस जिसमें दो पॉकेट लगे होते है और जिसे डेनिम के नाम से जाना जाता है उसे सबसे पहले मजदूरों के लिए बनाया गया था। सन 1873 में जैकब डेविस, एक टेलर और लिवाए स्ट्रॉस, जो सैन फ्रांसिस्कों में एक थोक कपड़ों का विक्रेता था, उन दोनों ने मिलकर बनाया था। 

know the interesting history about jeans
- फोटो : Social media
मजदूर वर्ग के कपड़े जल्दी फट जाते थे ऐसे में उन्हें ऐसे मजबूत कपड़े की जरूरत थी जो बेहद मजबूत हों और जल्दी फटें नहीं। मजदूरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिवाए ने एक मजबूत कपड़े को बनाया। 

मजेदार बात ये हैं कि लिवाइस कंपनी के मालिक लिवाए ने कभी इस जींस को नहीं पहना। क्योंकि ये जींस मजदूर वर्ग क लिए बनीं थी। लिवाए हमेशा कोट और पैंट में रहना पसंद करते थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
know the interesting history about jeans
- फोटो : social media

सबसे पहले महिलाओं के लिए जींस 1934 में आई। नीले रंग की इस जींस को निकालने के साथ ही पोस्टर के जरिए इसका प्रचार भी किया गया। महिलाओं की इस जींस में जिप आगे की तरफ रखा गया। जिसे बहुत सारे पुरुषों ने खारिज कर दिया। यहां तक कि इसे लेकर लोगों दो खेमे में बंट गए। कुछ का कहना था कि ये जींस की डिजाइन ठीक नही है। हालांकि इन सबके बावजूद लिवाइस कंपनी ने महिलाओं की इस जींस को बनाना जारी रखा। बाद में ये डिजाइन इतनी लोकप्रिय हो गई कि इसे पैंट में रखा जाने लगा।


 
विज्ञापन
know the interesting history about jeans
लिवाइस जींस - फोटो : Social media

जींस को बनाने के लिए नील का इस्तेमाल किया जाता है। लिवाइस ब्रांड की जींस आज भी युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। इस ब्रांड का लोगो और रेड टैब लिवाइस की पहचान है। शुरूआत में जींस के पीछे की तरफ लगा कंपनी का लोगो पैच लेदर का होता था। हालांकि बाद में जींस की कीमत कम करने के वजह से इसे दूसरी चीजों का बनाया जाने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed