{"_id":"5cb56adfbdec22146c22550a","slug":"lara-dutta-birthday-special-the-question-that-won-her-the-miss-universe-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सवाल का जवाब देकर लारा दत्ता बनी थीं मिस यूनिवर्स, रिकॉर्ड नंबर किए थे दर्ज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस सवाल का जवाब देकर लारा दत्ता बनी थीं मिस यूनिवर्स, रिकॉर्ड नंबर किए थे दर्ज
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lara dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल, 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। वह दूसरी भारतीय महिला हैं, जिसने इस अवॉरड को जीता। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी मां जेनिफर भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। वह सन 1967 में मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप रही थीं। आइए जानते हैं लारा दत्ता से फाइनल राउंड में क्या सवाल पूछा गया था और इसके लिए उन्हें कितने नंबर मिले थे...
2 of 5
lara dutta
लारा को मिस यूनिवर्स के इंटरव्यू राउंड में 9.99 मार्क्स मिले थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इतना ही नहीं उनका इंटरव्यू अब तक का सबसे लंबा इंटरव्यू था। इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि- मान लीजिए अभी इस बात को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है कि आपको मिस यूनिवर्स का खिताब गलत मिल गया है, ऐसे में आप लोगों को कैसे इस बात का यकीन दिलाएंगी कि आप ही मिस यूनिवर्स हैं?
3 of 5
Lara Dutta
- फोटो : Instagram
लारा ने इस सवाल के जवाब में कहा था- ''मुझे ऐसा लगता है कि मिस यूनिवर्स का ताज, यंग महिलाओं के लिए नए प्लेटफॉर्म तैयार करता है और रोजगार के माध्यम तलाशता है। इसके अलावा यह हमारी मनपसंद फील्ड में आगे बढ़ने में मदद करता हैं। उद्योग से लेकर सेना और राजनीति के क्षेत्र में यह हमें हमारी पसंद और हमारे सुझाव रखने का मौका देता है। हमें मजबूत और आजाद बनाता है, जैसे हम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lara dutta
लारा दत्ता ने साल 2003 में बॉलीवुड में ‘अंदाज’ फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार थे। उन्होंने मस्ती, नो एंट्री, फना, पार्टनर, बिल्लू, हाउसफुल और डॉन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Lara Dutta
पर्सनल लाइफ की बात करें तो लारा दत्ता ने इंडियन टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी की थी। महेश भूपति की ये दूसरी शादी है। महेश से पहले लारा 9 सालों तक केली दोर्जी के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद वह कुछ समय के लिए डेरेक जेटर संग रिलेशनशिप में थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।