{"_id":"659b9fedaa2ca797c90c49b3","slug":"lohri-2024-makeup-tips-for-newly-bride-for-her-first-lohri-2024-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2024: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो इस तरह से हों तैयार, खूबसूरती देखकर हर कोई करेगा तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Lohri 2024: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो इस तरह से हों तैयार, खूबसूरती देखकर हर कोई करेगा तारीफ
Lohri 2024: लोहड़ी का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। ये त्योहार साल का पहला बड़ा त्योहार माना जाता है, जिसे देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर पंजाब में लोहड़ी की धूम कई दिनों पहले से ही दिखाई देने लगती है।
कहा जाता है कि जिनके घरों में बच्चा होता है, या फिर जिनके घर में नई बहू आती है, उनके घर में लोहड़ी की धूम और ज्यादा बढ़ जाती है। नवजात बच्चे को तो कुछ समझ ही नहीं आता है, लेकिन जो नई दुल्हनें होती हैं, उनके लिए लोहड़ी काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में हर नई दुल्हन लोहड़ी पर काफी अच्छे से तैयार होती है।
अगर शादी के बाद आपकी भी ये पहली लोहड़ी है तो आप खास तरीके से तैयार होकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि लोहड़ी पर कैसे तैयार हों, तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको यहां नई दुल्हनों के लिए तैयार होने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
2 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
पहनें पटियाला सूट
अपनी पहली लोहड़ी पर साड़ी या कुछ और पहनने की बजाय पारंपरिक पटियाला सूट ही ट्राई करें। ये पहनकर काफी खूबसूरत लुक आता है। लोहड़ी के दिन अगर आप चटक रंग का सूट पहनेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा।
3 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
बालों में लगाएं परांदा
अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप चोटी बनाकर उसपर परांदा लगा सकती हैं। इससे आपका लुक पंजाबी लगेगा। आजकल बाजार में कई तरह के परांदा आपको आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो चोटी पर स्टोन वाली एक्सेसीरिज लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
कानों में पहनें झुमके
अगर आप पंजाबी लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो पटियाला सूट के साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। कानों मे हैवी से झुमके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Lohri 2024
- फोटो : instagram
दुल्हन की तरह करें श्रृंगार
अगर शादी के बाद ये आपकी पहली लोहड़ी है तो हाथों में चूड़ा जरूर पहनें। इसके साथ मेकअप से लेकर कपड़े तक ऐसे पसंद करें, जो आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत दिखने में मदद करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।