फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Look Simply Gorgeous: सलवार कुर्ते में भी दिखेंगी आकर्षक. बस इन लुक को करें रीक्रिएट

Wed, 24 Aug 2022 01:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
look simply gorgeous in kurta like these actresses in festive season
sara ali khan - फोटो : instagram

अगर आप सिंपल से सलवार कुर्ते में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिए करें। आजकल छोटे से फंक्शन में भी महिलाएं हैवी वर्क वाले और भारी-भरकम आउटफिट पहने दिख जाती हैं। लेकिन अगर आप सादगी और एलिगेंट को पसंद करती हैं। तो सिंपल से कुर्ते में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके लिए बस आपको इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट करना होगा। फिर देखिए कैसे आपकी सादगी पर ही लोगों की नजर होगी। 

look simply gorgeous in kurta like these actresses in festive season
look gorgeous in kurti - फोटो : instagram

मौनी रॉय ने सफेद रंग के शरारा के साथ काले रंग के दुपट्टे को मैच किया है। वहीं कानों में सिल्वर झुमके बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। खुले बालों के साथ मौनी का ये लुक सिंपल और एलिगेंट दिख रहा है। जिसे देख आप भी जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

look simply gorgeous in kurta like these actresses in festive season
विद्या बालन - फोटो : Instagram

प्लस साइज हैं तो क्या हुआ इस सिंपल से लुक में भी आप बेहद गॉर्जियस दिखेंगी। विद्या बालन की तरह आप चाहें तो अनारकली कुर्ते को स्टाइल करें। साइड में कंधे पर डले दुपट्टे को विद्या ने दूसरी तरफ से हाथों में लपेट रखा है। वहीं कानों में मैचिंग ईयररिंग्स के साथ बालों में लगा गजरा बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आप चाहें तो इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
look simply gorgeous in kurta like these actresses in festive season
gorgeous look in kurti - फोटो : instagram

सिंपल और गॉर्जियस लुक की चाह है तो अदिति राव हैदरी के लुक को रीक्रिएट करें। फिर देखें कैसे हर कोई आपको मुड़-मुड़ कर देखेगा। चूड़ीदार पायजामे के साथ स्ट्रेट कट स्लीवलेस कुर्ता और कंधे पर डला दुपट्टा बेहद एलिगेंट लगता है। इस लुक को अदिति ने चोकर नेकपीस और खुले बालों के साथ पेयर किया है। जिससे आप आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

विज्ञापन
look simply gorgeous in kurta like these actresses in festive season
sara ali khan - फोटो : instagram

पेस्टल कलर के फ्लोरल प्रिंट में सारा अली खान का ये लुक बेहद सादगीभऱा है। खुले बालों के साथ सारा इसमे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहें तो इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed