फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: झीनी साड़ी संग दिखेंगी स्टाइलिश, बॉलीवुड हसीनाओं से लें इंस्पिरेशन

Thu, 06 Jan 2022 11:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 Jan 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
look stylish in wedding season with net fabric saree like katrina kaif
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

वेडिंग सीजन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस बार पतली सी नेट की साड़ी को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। पहनने में आसान और दिखने में स्टाइलिश इस फैब्रिक की साड़ी को पहनकर सबसे खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं अगर आप कंफ्यूज हैं कि इसे किस तरह से कैरी करें तो बॉलीवुड हसीनाओं का ये लुक जरूर आपकी मदद करेगा। जिसमे वो नेट की साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों ही कटरीना कैफ नेट की साड़ी में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आई। आगे की स्लाइड में देखें बीटाउन एक्ट्रेस के नेट की साड़ी में खूबसूरत लुक।

look stylish in wedding season with net fabric saree like katrina kaif
कैटरीना कैफ लुक - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑरेंज कलर की सब्यसाची की साड़ी में रेडी हुई थीं। जिसके साथ प्लजिंग नेकलाइन फुल स्लीव ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा था। वहीं इस साड़ी के पल्लू को ड्रेप करने का स्टाइल एस्मेट्रिक था। जिसे कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है। 

look stylish in wedding season with net fabric saree like katrina kaif
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी - फोटो : instagram/stylebyami

वैसे बता दें कि इससे पहले भी कटरीना कई मौकों पर नेट की शियर फैब्रिक की साड़ी संग नजर आ चुकी हैं। जिसमे उनकी परफेक्ट फिगर तो फ्लांट होती ही है। गुलाबी रंग की नेट की साड़ी में कटरीना का लुक बेहद खूबसूरत नजर आया था। इस साड़ी पर रंग बिंरगे फ्लोरल मोटिफ्स के काम थे। जिसे कटरीना ने चांदबाली के साथ पेयर किया था। वहीं स्लीक स्ट्रेट हेयर कटरीना को परफेक्ट लुक देने के लिए काफी दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
look stylish in wedding season with net fabric saree like katrina kaif
saree - फोटो : instagram

नेट की शियर फैब्रिक की साड़ी में दीपिका पादुकोण भी स्टाइल कर चुकी हैं। डिजाइनर सब्यसाची की व्हाइट नेट साड़ी के साथ दीपिका का लुक बेहद खूबसूरत था। बता दें कि सिल्क की साड़ी की ही तरह नेट फैब्रिक भी कभी भी फैशन से आउट नहीं होता। हाल ही कटरीना ने एक बार फिर इसे साबित किया है। 

विज्ञापन
look stylish in wedding season with net fabric saree like katrina kaif
saree - फोटो : instagram

इससे पहले अनुष्का शर्मा हरे रंग की साड़ी में खूबसूरत अंदाज में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंची अनुष्का का शियर फैब्रिक में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed