सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: ढीले कपड़ों को नए और स्टाइलिश तरीके से करना है कैरी, तो अपनाएं ये तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Loose Clothing Style Fashion Tips to Wearing oversized Clothes
ढीले कपड़े पहने के टिप्स - फोटो : instagram

लड़कियों के वार्डरोब में कई ऐसे कपड़ें होते हैं जो वह साइज में बड़े या ढीले होने के कारण पहन नहीं पातीं। अक्सर लड़कियां बाजार से कपड़े ले तो आती हैं, लेकिन घर आकर पता चलता है कि वह उनके ऊपर अच्छा नहीं लग रहा। वह या तो उन्हें एक्सचेंज करती हैं या फिर अलमारी में रख देती हैं। कई बार आपके कपड़े कुछ महीनों बाद इसलिए ढीले हो जाते हैं क्योंकि आपका वेट लूज हो गया होता है। ऐसे में भी आप उन कपड़ों को नहीं पहन पाते। इस तरह के कपड़े आपके वोर्डरोब की जगह घेर कर रखते हैं या तो आप उनकी फिटिंग कराती हैं या फिर उन्हें पहनना छोड़ देती हैं। अगर ये समस्या आपके साथ भी है और आपके पास भी ऐसा ही कोई ढीला आउटफिट है तो आप उसे स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। चलिए जानते हैं ढीले कपड़ों को स्टाइलिश और नए तरीके से पहनने के टिप्स, जो आपको देंगे आकर्षक लुक। 

Trending Videos
Loose Clothing Style Fashion Tips to Wearing oversized Clothes
ढीले कपड़े पहने के टिप्स - फोटो : instagram

ढीला टाॅप 

आपके पास बड़ा या ढीला टाॅप हो तो उसे क्राॅप टाॅप स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके लिए टाॅप के ऊपरी हिस्से को नीचे की तरफ से पहने। ऊपर की तरफ टाॅप का ब्राॅड भाग होगा। टैंक टाॅप में इस तरह से पहनना आसान होता है। आप साथ में स्पोर्ट्स या पैडेड ब्रा पहन सकती हैं। फिर नीचे वाले भाग को अंदर से ब्रा को छुपाते हुए ऊपर की ओर लाएं और क्राॅप टाॅप का लुक दें। टाॅप को आफ शोल्डर स्टाइल में भी पहन सकती हैं। ढीले टाॅप पर जैकेट को पेयर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loose Clothing Style Fashion Tips to Wearing oversized Clothes
ढीले कपड़े पहने के टिप्स - फोटो : instagram/parineetichopra

ढीला स्वेटर 

सर्दियां चल रही हैं। आपका पसंदीदा स्वेटर अगर ढीला हो गया है तो उसे जींस के साथ पहन सकती हैं। स्वेटर को जींस के अंदर इन कर लें। ये आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा। अगर आपके स्वेटर का गला बड़ा हो तो उसे बाजू से नीचे निकाल कर आफ शोल्डर स्टाइल में भी कैरी कर सकती है। स्वेटर लंबा हो तो लेग वार्मर के साथ भी पहन सकती हैं। 

Loose Clothing Style Fashion Tips to Wearing oversized Clothes
ढीले कपड़े पहने के टिप्स - फोटो : Instagram

ढीली कुर्ती

आपके पास अगर कोई ऐसी कुर्ती है यो ढीली होने के काऱण आप नहीं पहन पा रहीं तो उसे श्रग से साथ पहन सकती हैं। कुर्ती और श्रग के ऊपर से बेल्ट को एड कर लें। इससे आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा और ढीली कुर्ती को पहन भी सकेंगे। वहीं अगर आप अपनी कुर्ती को फिटिंग के साथ ही पहनना चाहते हैं लेकिन फिटिंग कराने के लिए आपके पास समय नहीं है तो कुर्ती को उल्टा करके पहन लें। फिर जहां से कुर्ती ढीली हो, वहां पिन अप कर लें। उसके बाद उसे उतारकर सीधी तरफ से पहन लें। ध्यान रखें कि पिनअप सही से किया गया हो। 

विज्ञापन
Loose Clothing Style Fashion Tips to Wearing oversized Clothes
ढीले कपड़े पहने के टिप्स - फोटो : instagram

ओवर साइज शर्ट 

वैसे तो ओवर साइज या ढीली शर्ट अच्छा लुक देती हैं लेकिन अगर आप इसे नए तरीके से पहनना चाहती हैं तो अपनी बड़ी या ढीली शर्ट को जींस के साथ पहने। नीचे के कुछ बटन को खोले रखें। शर्ट का एक भाग जींस में इन कर लें और दूसरा बाहर ही रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed