सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट, इतने सुंदर कपडों में देख लोग हो रहें हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 21 Jan 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
malaika arora first look magazine photoshoot in white fur dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ग्लैमरस लेकिन बेहद खूबसूरत लुक की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल. मलाइका अरोड़ा ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका लुक इतना खूबसूरत दिख रहा है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। मलाइका इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 

Trending Videos
malaika arora first look magazine photoshoot in white fur dress
मलाइका अरोड़ा ने फरवाली ड्रेस में कराया फोटोशूट - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सफेद रंग की ड्रेस में रेडी हैं। जिसके निचले हिस्से पर फर से डिजाइन बनाई गई है। फर की ऊंची-नीची डिजाइन वाले इस ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस पर महीन सफेद धागों का काम किया गया है। जो उनकी सफेद ड्रेस के साथ मैच कर रहा है। वहीं ये ड्रेस बस्ट एरिया और कमर के निचले हिस्से को छोड़कर बाकी जगह से पारदर्शी लुक में नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora first look magazine photoshoot in white fur dress
मलाइका अरोड़ा ने फरवाली ड्रेस में कराया फोटोशूट - फोटो : instagram

फुल स्लीव डिजाइन की बनी इस ड्रेस की खासियत इसका बारीक फैब्रिक है। जिसके साथ मलाइका की स्लिम फिगर साफ तौर पर दिख रही है। वहीं लेटकर और बैठकर पोज दे रहीं मलाइका इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा की डिजाइन की गई इस ड्रेस में मलाइका का ये लुक अबतक का सबसे खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। 

malaika arora first look magazine photoshoot in white fur dress
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका ने इस ड्रेस को डस्ट रेड कलर की स्ट्रैप वाली हीलदार सैंडिल के साथ मैच किया है। वहीं इस ड्रेस के साथ मैच ज्वैलरी भी हर किसी का ध्यान खींच रही है। मोतियों और कुंदन से तैयार नेकपीस और हाथ के ब्रेसलेट की डिजाइन बिल्कुल हटके है। वहीं बात करें मेकअप की तो मलाइका अरोड़ा ने सुर्ख लाल लिपस्टिक की मदद से इसे बेहद बोल्ड और गॉर्जियस बना दिया है। 

विज्ञापन
malaika arora first look magazine photoshoot in white fur dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मैट फाउंडेशन के साथ गोल्डन ग्लिटर और ब्राउन स्मोकी आईज के साथ स्टेटमेंट आईब्रो खूबसूरत लग रही हैं। वहीं बालों की वेवी कर्ली हेयरस्टाइल मेसी है और उनके लुक में चार चांद लगा रही है। मलाइका अरोड़ा ने फर्स्ट लुक मैगजीन के लिए ये फोटोशूट करवाया है। इसके पहले भी मलाइका ने अपने खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed