Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
post wedding outfit for new bride take inspiration from bollywood actress ethnic look
{"_id":"61ea555a6693e54c1e589fbd","slug":"post-wedding-outfit-for-new-bride-take-inspiration-from-bollywood-actress-ethnic-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: नई नवेली दुल्हन को वॉर्डरोब में जरूर रखने चाहिए ये आउटफिट, हर रस्म में आएंगे काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: नई नवेली दुल्हन को वॉर्डरोब में जरूर रखने चाहिए ये आउटफिट, हर रस्म में आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:18 PM IST
शादी के पहले होने वाली रस्मों को लेकर तो सारी लड़कियां तैयारी करती हैं। वहीं शादी के दिन के लिए भी उनका आउटफिट सबसे शानदार होता है। लेकिन शादी के बाद पहनने वाली ड्रेसेज में वो बहुत कम दिलचस्पी लेती हैं। जिसकी वजह से शादी के बाद का लुक उनका कई बार बिल्कुल भी परफेक्ट नही होता। अगर एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन बनना है तो अपनी वॉर्डरोब में इन कपड़ों को जरूर जगह दें। जिससे कि मुंह दिखाई से लेकर पगफेरे की रस्म के लिए आप तैयार हों तो बस सब देखते ही रह जाएं।
Trending Videos
2 of 5
alia bhatt in saree
- फोटो : instagram/alia bhatt
शादी के बाद दुल्हन जैसे ही ससुराल पहुंचती है तो वहां सब नई दुल्हन को देखने आते हैं। मुंह दिखाई की इस रस्म के लिए जरूरी है कि दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में कांजीवरम साड़ी सबसे बेस्ट विकल्प है। आलिया भट्ट की तरह सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनें। साथ में बॉर्डर से मैच करता ब्लाउज और साथ में गजरा लगाएं। ये आपके लुक को और भी ज्यादा निखारेगा। साथ में बिल्कुल सिंपल मेकअप और बालों में स्लीक बन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kangana
- फोटो : instagram
शादी के बाद पहली बार मायके जाने की रस्म हो रही हो तो इस मौके पर अनारकली सूट सबसे बेस्ट रहेगा। चटक रंगों के किसी भी अनारकली सूट को पहनें। हैवी एंब्रायडरी वाले अनारकली कुर्ते के साथ नेट का दुपट्टा मैच कराएं। साथ में सिंपल सा नेकपीस और ईयररिंग्स मैच करें। वहीं खुले बालों के साथ आप इसे परफेक्ट लुक दे सकती हैं।
4 of 5
bride
- फोटो : instagram
शादी के बाद ससुराल के पहले दिन आप चाहें तो किसी हल्के फैब्रिक की साड़ी का चुनाव करें। लेकिन अपने लुक को नई दुल्हन वाला बनाने के लिए हैवी नेकपीस और ज्वैलरी का चुनाव करें। वहीं इस ब्राइट कलर की हल्की साड़ी के साथ मेकअप भी थोड़ा सा ब्राइट रखें। जैसे लिपस्टिक का रंग थोड़ा चटक और आंखों पर काजल. आईलाइनर वगैरह के साथ इसे सजाएं।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के रूप में क्या पहनें इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के एथिनिक लुक से आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये आपके बहुत काम आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।