Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
malaika arora feather mini skirt and corset top with black blazer create sassy look
{"_id":"61e9229b213ac534ac785e00","slug":"malaika-arora-feather-mini-skirt-and-corset-top-with-black-blazer-create-sassy-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: काले ब्लेजर के साथ मलाइका ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस, देखने वाले हो रहे हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Malaika Arora: काले ब्लेजर के साथ मलाइका ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस, देखने वाले हो रहे हैरान
मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से सबको हैरान कर देती हैं। फिर वो चाहे ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर निकलीं हो या फिर किसी शो को जज करने का मामला हो। हर बार उनका ड्रेसिंग सेंस ग्लैमरस ही होता है। वहीं मलाइका इन बोल्ड कपड़ों को इस तरह से कैरी करती हैं कि बिना तारीफ किए कोई रह नही पाता। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है। जब वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर रही हैं।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
मलाइका ने मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका स्टाइल डीवा लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। 48 की उम्र में भी उनकी ग्लोइंग स्किन और फिगर किसी भी नई उम्र की एक्ट्रेस को मात देने के लिए काफी है। कवर फोटोशूट के लिए पर्पल कलर की मैटेलिक ड्रेस में जहां वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं ब्लैक फेदर ड्रेस उनके लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड कर रही है।
3 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। जिसमे वो काले और ग्रे कलर की बेहद शार्ट ड्रेस में पोज दे रही हैं। जिसके साथ उन्होंने काले रंग का ब्लेजर मैच कर पहन रखा है। मलाइका ने काले रंग का ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना है। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन है। वहीं छोटी सी स्कर्ट के साथ इस टॉप को मैच किया गया है। इस ग्रे रंग की मिनी स्कर्ट पर फेदर लगे हुए हैं। जो इसे सेसी लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका की ये ड्रेस फैशन डिजाइनर रॉकी स्टार की डिजाइन की हुई है। जिसके साथ मिस मलाइका ने काले रंग के पम्प्स को पहना है। वहीं खुले मेसी लाइट वेवी कर्ल बाल पूरे लुक को खास बना रहे हैं। मलाइका ने इस ड्रेस के साथ ड्यूई मेकअप को तरजीह दी है। आंखों पर मिनिमम मेकअप और न्यूड ब्राउन शेड का लिपकलर हर तरीके से इस ड्रेस को कॉम्पिलेंट कर रहा है। वहीं मलाइका ने हाथों में स्टाइलिश रिंग से लेकर पेंडेट नेकपीस पहन रखा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।