{"_id":"61e90dd55c8ddd42e3154b2e","slug":"plain-saree-pair-with-statement-blouse-like-bollywood-divas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: प्लेन साड़ी को इन ब्लाउज के साथ करें मैच, दिखेंगी खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: प्लेन साड़ी को इन ब्लाउज के साथ करें मैच, दिखेंगी खूबसूरत
साड़ी ऐसा परिधान है जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। अलग तरीके और डिजाइन की साड़ी को हर मौके के हिसाब से पहन कर आप स्टाइलिश, ग्लैमरस और एलिगेंट लग सकती हैं। फिर वो चाहे किसी ऑफिस की पार्टी या फिर कॉकटेल पार्टी। हर मौके पर साड़ियां अलग लुक देती हैं। किसी भी प्लेन साड़ी को आप चाहें तो अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। प्लेन साड़ी जहां सिंपल से ब्लाउज के साथ किसी भी ऑफिस की मीटिंग में पहनी जा सकती हैं। तो वहीं इसे किसी पार्टी में आप अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। तो चलिए जानें कि किस तरह की स्टाइल कर इसे पहना जा सकता है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
प्लेन साड़ी को आप चाहे तो हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर पार्टीवियर लुक दे सकती हैं। मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ जान्हवी कपूर इस सिंपल सी प्लेन साड़ी में शानदार नजर आ रही हैं। जिसे देख फैशन इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
वहीं दूसरी तरफ किसी भी प्लेन सी साड़ी को जूल नेकलाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ या फिर किसी शर्ट के साथ पहन कर ऑफिस के लुक को खास बना सकती है। कलर कंट्रास्ट कर इस लुक को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : Instagram
सिंपल से ब्लाउज और साड़ी के साथ हैवी लुक वाले नेकपीस और ज्वैलरी के साथ प्लेन साड़ी को पार्टीवियर बनाया जा सकता है। डिजाइनर साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज लगाकर हैवी ज्वैलरी आपके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकती है।
वहीं अगर आप साड़ी के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में आगे हैं तो किसी भी प्लेन साड़ी को हैवी वर्क वाले जैकेट वाले ब्लाउज के साथ मैच कर पहना जा सकता है। ये लुक आपको भीड़ से सबसे अलग दिखाने में मदद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।