{"_id":"5c6a76e9bdec2217f55888a2","slug":"madhuri-dixit-look-hot-in-this-red-jump-suit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 की उम्र में माधुरी दीक्षित का दिखा रेड हॉट लुक, जंपसूट में साड़ी से भी ज्यादा लगीं खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
51 की उम्र में माधुरी दीक्षित का दिखा रेड हॉट लुक, जंपसूट में साड़ी से भी ज्यादा लगीं खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने अपकमिंग फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक फिर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। करीब 18-19 साल बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
फिल्म प्रमोशन के दौरान माधुरी अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। कभी माधुरी साड़ी में तो कभी वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं। बता दें हाल ही में माधुरी एक रिएलिटी शो में अनिल कपूर के साथ नजर आईं। प्रमोशन के दैरान उन्होंने ब्लड रेड कलर का जंप सूट पहन रखा था। इस जंप सूट में माधुरी खूबसूरत दीवा लग रही थीं। इस लुक में उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
3 of 5
madhuri dixit
माधुरी की ड्रेस की खासियत यह थी कि उनके जंपसूट के एक साइड बेहद खूबसूरत वर्क हो रखा था, जबकी दूसरी तरफ पतला स्ट्रीप था। इसके साथ में माधुरी ने गोल्डन कलर की हील्स पहन रखी थी, जो इस ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
इस ड्रेस के साथ में माधुरी ने गोल्डन कलर की इयररिग्स के साथ बालों को खुला कर रखा था। इस लुक में माधुरी एकदम परफेक्ट लग रही थीं। प्रमोशन के दौरान माधुरी ने स्टेज पर जमकर डांस भी किया। बच्चों ने भी माधुरी के साथ खूब एंजॉय किया।
विज्ञापन
5 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
साथ में अनिल कपूर भी खूब हंसी-मजाक करते नजर आएं। दर्शकों को फिल्म देखने का इंतजार है। फिल्म पूरी कॉमेडी है। ऐसा रोल अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ पहली बार करते नजर आएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।