फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: लहंगे में तैयार माधुरी दीक्षित को देख फैंस का धड़का जोर से दिल, दिखीं बला की खूबसूरत

Thu, 10 Nov 2022 12:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit looks charming in ivory lehenga set with emerald necklace
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित 55 की उम्र में भी फैंस का दिल धड़काती हैं। अपनी एक्टिंग और डांसिग के बाद फैंस उनके फैशनेबल अंदाज को देख दीवाने हो जाते हैं। इन दिनों झलक दिखला जा डांसिग शो में जज की कुर्सी पर बैठी माधुरी अक्सर पारंपरिक कपड़ों से इंप्रेस कर लेती हैं। ज्यादातर मौकों पर माधुरी ट्रेडिशनल वियर में ही नजर आता हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर माधुरी ने खूबसूरत लहंगा पहन हर किसी की तारीफ बटोरी है।

madhuri dixit looks charming in ivory lehenga set with emerald necklace
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी ने लेटेस्ट तस्वीरों में आईवरी शेड का लहंगा पहना है। जिसका सादगीभरा लुक इसे खास बना रहा है। लहंग के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिस पर गोल्डन सिकुइन वर्क किया गया है। वहीं लहंगे के हेमलाइन पर भी गोल्डन सिकुइन वर्क है। जो इसे हैवी लुक देने के लिए काफी दिख रहा है। घेर वाली डिजाइन के लहंगे के साथ मैचिंग के दुपट्टे को माधुरी ने हाथों पर लपेटा है। 

madhuri dixit looks charming in ivory lehenga set with emerald necklace
madhuri dixit - फोटो : instagram

वहीं इस आइवरी लहंगे को माधुरी ने अपने मेकअप से खास बनाया है। जिसमे मैट फिनिश बेस के साथ मॉव कलर का लिप शेड शामिल है। वहीं माधुरी ने इस बार माथे पर बिंदी लगाए लुक को अलग किया है। जब खुले वेवी बाल परफेक्ट दिख रहे हैं। फाल्गुन शेन पिकॉक के कलेक्शन से लिए गए इस लहंगे के साथ ग्रीन कलर के नेकपीस को मैच किया गया है। जो आइवरी कलर के साथ परफेक्ट दिख रहा है। 
Fashion Tips: साधारण सा देसी लुक नहीं इन एक्ट्रेस की तरह पहनें फ्यूजन कपड़े, दिखेंगी स्टाइलिश

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit looks charming in ivory lehenga set with emerald necklace
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित का लहंगा कलेक्शन काफी शानदार है। जिसे देख आप काफी सारे मौकों के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में तैयार माधुरी का ये लुक भी काफी आकर्षक है। जिसे उन्होंने हैवी ईयररिंग्स और कंगन के साथ पूरा किया है। वहीं इस लहंगे के ब्लाउज की डिजाइन भी काफी हटके है। जिसे आप जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 
Fashion Tips: 50 की उम्र हो गई तो भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, माधुरी दीक्षित की तरह हो जाएं तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed