Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Maha Shivratri 2023 Outfit Ideas to Look Beautiful on Shivratri Puja Tips to Dress Up on Shivratri in Hindi
{"_id":"63e2329035ff1f2ae516964f","slug":"maha-shivratri-2023-outfit-ideas-to-look-beautiful-on-shivratri-puja-tips-to-dress-up-on-shivratri-in-hindi-2023-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2023 : महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Maha Shivratri 2023 : महाशिवरात्रि की पूजा में पहनें इस तरह के कपड़े, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
Maha Shivratri 2023 : हिंदू धर्म में वैसे तो हर त्योहार का अपना एक अलग महत्व है, पर जब बात महाशिवरात्रि की आती तो महाकाल के लिए लोगों की आस्था अलग ही लेवल पर देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। ऐसे में ये दिन महाकाल को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
कहा जाता है कि भगवान शिव अपने नाम की ही तरह काफी भोले हैं, ऐसे में इन्हें प्रसन्न करना काफी आसान होता है। शिवरात्रि के दिन सभी शिव मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी भगवान शंकर की पूजा होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव को मनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। दरअसल, भगवान शिव की पूजा के समय कपड़ो का खास महत्व है। ऐसे में पूजा के समय आप जो कपड़े पहनने वाले हैं उसके रंगों का जरूर ध्यान रखें।
2 of 5
भूल के भी ना पहनें इस रंग के कपड़े
- फोटो : facebook
भूल के भी ना पहनें इस रंग के कपड़े
महाशिवरात्रि के दिन अगर आपने अपने घर में पूजा रखी है या फिर आप कहीं पूजा में शामिल होने जो रही हैं तो भूल कर भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। काला रंग भगवान शिव को नहीं पसंद। ऐसे में अगर आप काले रंग का कपड़ा पहन कर अगर पूजा में जाएंगे तो इससे भोलेनाथ क्रोधित हो सकते हैं।
3 of 5
किस रंग के कपड़े पहने
- फोटो : istock
किस रंग के कपड़े पहने
भोलेनाथ की पूजा के समय आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं। यो भी पूजा के लिए काफी अच्छे रंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐसे कपड़े पहने
- फोटो : istock
ऐसे कपड़े पहने
पूजा के लिए नहाने के बाद साफ-सुथरे कपड़े ही पहने। अगर आप पूजा के वक्त सूती कपड़े पहनेंगे तो ये काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
चमड़े को ना करें शमिल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
चमड़े को ना करें शमिल
भगवान शिव की पूजा के समय चमड़े से बनी कोई चीज ना पहनें। पैंट की जगह धोती या पायजामा पहनेंगे तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।