Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
MahaShivratri 2023 Auspicious Dress Colour For Women During Shivratri Puja For Lord Shiva Blessings News In Hi
{"_id":"63edb200afcaf9e6a6035899","slug":"mahashivratri-2023-auspicious-dress-colour-for-women-during-shivratri-puja-for-lord-shiva-blessings-news-in-hi-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MahaShivratri 2023 : जानें किस रंग के कपड़े पहनकर महिलाओं को करनी चाहिए महाशिवरात्रि की पूजा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
MahaShivratri 2023 : जानें किस रंग के कपड़े पहनकर महिलाओं को करनी चाहिए महाशिवरात्रि की पूजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:49 AM IST
सार
भगवान शिव की पूजा में कपड़ों का काफी महत्व होता है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं कि पूजा में किस तरह के और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Mahashivratri 2023
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
MahaShivratri 2023 : महाशिवरात्रि का दिन हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। साल भर लोग इसका इंतजार करते हैं। इस दिन हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने कि लिए पूजा-अर्चना करता है। लोग शिवालयों में जाकर भगवान का अभिषेक करते हैं। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि, भोलेनाथ सिर्फ एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन नियमों से पूजा-पाठ करने का अपने अलग नियम होते है।
चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए व्रत भी रखता है। यदि आप भी चाहती हैं कि भगवान शिव आपकी अराधना से खुश हों तो पूजा करते समय कपड़ों का खास ध्यान रखें। जी हां, भगवान शिव की पूजा में कपड़ों का काफी महत्व होता है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं कि महिलाओं पूजा में किस तरह के और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
2 of 5
पूजा करते समय पहने इस रंग के कपड़े
- फोटो : instagram
पूजा करते समय पहने इस रंग के कपड़े
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे मे अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहती हैं तो पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहने। माना जाता है कि हरा रंग भगवान को काफी प्रिय है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं तो लाल, सफेद, पीला या फिर ऑरेंज कलर के कपड़े भी आप पहन सकती हैं। अगर ये कपड़े सूती के होंगे तो ज्यादा बेहतर रहता है।
3 of 5
ना पहने इस रंग के कपड़े
- फोटो : instagram
ना पहने इस रंग के कपड़े
भगवान शिव की अराधना करते समय गलती से भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। कहा जाता है कि काले रंग को देखकर भगवान क्रोधित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपड़ों का चयन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कपड़ों का चयन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रहीं हैं या फिर शिवालय जा रही हैं तो ज्यादा मेकअप लगा कर ना जाएं। जितने सादे भाव से आप पूजा में शामिल रहेंगी, भोलेनाथ आपसे उतना ही प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
lord shiva
- फोटो : istock
अगर आप पूजा में नए कपड़े नहीं पहन पा रही हैं तो कपड़ों को अच्छी तरह से धुल के पहनें। पूजा के समय साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए।
भगवान शिव की पूजा में शामिल होते समय चमड़े से बनी हुई चीजें को पहनने से बचना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।