{"_id":"67bc2c3bb2ad748d4009b8e3","slug":"mahashivratri-2025-mehndi-ideas-shiv-parvati-mehndi-design-for-maha-shivratri-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2025 Mehndi Idea: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mahashivratri 2025 Mehndi Idea: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 25 Feb 2025 05:13 PM IST
सार
यदि आप इस महाशिवरात्रि पर कुछ खास करना चाहती हैं तो अपने हाथों में महादेव और मां पार्वती के नाम की मेहंदी रचाएं। यहां हम आपको इसके लिए लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mahashivratri 2025 Mehndi Idea: इस साल 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसका सनातन धर्म में काफी महत्व है। महाशिवरात्रि की धूम कई-कई दिन पहले से बाजारों में दिखने लगती है। लोग इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत-अपवास रखते हैं। महिलाएं खूब सज-संवर के पूजा करने मंदिर जाती हैं।
आप चाहें तो इस दिन अपने हाथों पर महादेव और मां पार्वती के नाम की मेहंदी लगा सकती हैं। हिंदू धर्म में वैसे भी हर पूजा-पाठ और शुभ काम में मेहंदी लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि की पूजा में भी आप हाथों पर मेहंदी रचा सकती हैं। यहां हम आपको ऐसी डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जो महाशिवरात्रि के मौके के लिए परफेक्ट हैं।
2 of 7
महादेव और मां पार्वती की तस्वीर बनवाएं
- फोटो : instagram
महादेव और मां पार्वती की तस्वीर बनवाएं
यदि आपको भरे हाथ मेहंदी रचाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर रहेगी। इसमें आपको अपने एक हथेली में महादेव की तस्वीर बनानी है तो वहीं दूसरी हथेली पर मां पार्वती की तस्वीर बनाएं। इस मेहंदी को लगाते समय यदि ज्यादा थोड़ा मोटा रखेंगी तो इसका रंग ज्यादा चढ़ेगा।
3 of 7
लिखवाएं हर-हर महादेव
- फोटो : instagram
लिखवाएं हर-हर महादेव
हर-हर महादेव भोलेनाथ के नाम का जयकारा है, जिससे महाशिवरात्रि पर घर और शिवालय गूंज उठते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि की मेहंदी में आप अपनी हथेली पर हर-हर महादेव के साथ हैप्पी महाशिवरात्रि भी लिखवा सकती हैं। इसके साथ महादेव की तस्वीर अवश्य बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मंदिर में पूजा करती महिला की तस्वीर बनवाएं
- फोटो : instagram
मंदिर में पूजा करती महिला की तस्वीर बनवाएं
महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में महिलाएं पूजा करने जाती हैं। ऐसे में आप अपने हथेली पर शिवलिंग की पूजा करती महिला की तस्वीर बना सकती हैं। दूसरी हथेली पर मंदिर बनाते समय लिखवाएं ओम नमः पार्वती पतये। इससे भी आपकी मेहंदी कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
शिव मंदिर की तस्वीर बनवाएं
- फोटो : instagram
शिव मंदिर की तस्वीर बनवाएं
बात जब महाशिवरात्रि की हो रही हो और केदारनाथ का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपनी मेहंदी में एक साइड केदारनाथ मंदिर की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसके अलावा दूसरे हाथ पर त्रिशूल और डमरू की तस्वीर बनाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।