फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस ड्राई फ्रूट्स की मदद से तैयार करें काजल, केमिकल वाले काजल की कर देगा छुट्टी

Sun, 09 May 2021 03:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 May 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
make herbal kajal at home with help of almond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आंखों को सुंदर दिखाने के लिए काजल लगाना हर लड़की को पसंद होता है। जब भी काजल की जरूरत होती है तो हम सभी बाजार से ही काजल खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन पुराने जमाने में महिलाएं घर पर ही इसे बनाना पसंद करती थीं। जो ना केवल सुंदरता बढ़ाने के काम आता था बल्कि इससे आंखों की रोशनी भी बढती थी। 

make herbal kajal at home with help of almond
बादाम

वैसे आजकल भी हर्बल प्रोडक्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो पुराने जमाने की महिलाओं की तरह ही घर पर काजल बनाकर तैयार कर सकती हैं। जो आपकी आंखों की सुंदरता के साथ ही रोशनी को तेज करने में भी मदद करेगा। 

make herbal kajal at home with help of almond
बनाएं बादाम से काजल

घर में काजल बनाने के लिए बस जरूरत होगी इन चीजों की- एक दीपक, सरसों का तेल, दो बादाम, रूई की बाती। काजल बनाने का तरीका बहुत सरल है। बस एक दीपक लेकर इसमे सरसो का तेल डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
make herbal kajal at home with help of almond
eye

फिर दोनों बादाम डालकर रूई की बाती को तेल के दीये में रखें। इस बाती को जलाकर छोड़ दें। एक प्लेट की मदद से इस दीये को ढंक दें। ध्यान रहे कि ये बुझने ना पाए। जब दीया कुछ देर जलेगा तो बादाम जलना शुरू हो जाएगा। जिससे ऊपर ढंके प्लेट पर कालिख जमना शुरू हो जाएगी। यहीं कालिख ही आपका काजल है। 

विज्ञापन
make herbal kajal at home with help of almond
eye

अब इस कालिख को चम्मच की सहायता से किसी साफ सुथरी डिबिया में निकालकर रख लीजिए। इसमे कुछ बूंदे बादाम की तेल की डालकर मिक्स कर लें। तैयार है आपका घर में बना काजल। बादाम के तेल और धुएं की वजह से इसमे विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में होता है जो आंखों की सेहत का ख्याल रखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed