मलाइका अरोड़ा अक्सर ही बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक से सुर्खियों में रहती हैं। अपने स्टाइल में वो इतने बोल्ड एलिमेंट ऐड कर लेती हैं कि हर किसी की निगाहें उन पर ही ठहर जाती हैं। वहीं उनकी स्लिम फिगर देख मलाइका की उम्र का अंदाजा भी लगाना मुश्किल रहता है। मलाइका अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों मलाइका का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का नहीं दिखा आज से पहले इतना खूबसूरत रूप, लेकिन ट्रांसपैरेंट ब्लाउज संग ना करें ये गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने इस वीडियो में काले रंग के ब्लाउज के साथ धोती स्टाइल पैंट पहनी है। फुल स्लीव ब्लाउज के साथ मलाइका ने इस लुक को पूरी तरह से ट्रेडिशनल रखा है। जिसमे माथे पर लाल बिंदी के साथ ही उनके कजरारी आंखे शामिल है। वहीं सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और गले में हैवी नेकपीस पूरे ब्लाउज के नेकएरिया को कवर किए हुए था। जिसके साथ काले रंग का मैचिंग का धोती स्टाइल पैंट पेयर है। जिस पर गोल्डन कलर का बॉर्डर लगा है।
वहीं कानों डॉपलेट्स के साथ ही स्लीक हाई पोनीटेल पूरे लुक को बेहद खूबसूरत बना रही है। हालांकि अपने इतने ट्रेडिशनल लुक को मिस माला ने कंट्रास्ट कलर की ब्रा पहन कर बोल्ड बना दिया है। दरअसल, मलाइका ने बेहद झीने कपड़े का ब्लाउज पहना है। जिसके साथ लाल रंग की ब्रा को मैच किया गया है। जो कि कैमरे में साफ नजर आ रही है।
मलाइका ने इस रंग की ब्रा के साथ अपना बोल्ड लुक ही दिखाया है। लेकिन आमतौर पर महिलाएं इस तरह की गलतियां कर उप्स मोमेंट का शिकार हो सकती हैं। इसलिए जब भी झीने या फिर शियर फैब्रिक के कपड़े को पहनने के लिए चुनें। तो उसके साथ कपड़े के रंग से मैच करती ब्रा को ही पहनें। अगर आप हर रंग के इनरवियर को कैरी नहीं कर सकतीं तो न्यूड शेड की ब्रा को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। जिससे कि कंफर्टेबल और परफेक्ट लुक मिल सके।