सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: ट्रांसपैरेंट स्कर्ट पहन मलाइका अरोड़ा ने खिंचाई तस्वीरें, यूजर्स बोले- तो उर्फी क्यों बदनाम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
malaika arora compared with urfi javed wearing see through skirt and blazer
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से मलाइका अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही थीं। कैजुअल आउटिंग और एयरपोर्ट पर मलाइका अधिकतर कंफर्टेबल कपड़ों में दिखीं तो वहीं पार्टी में भी मलाइका ने बोल्ड नेकलाइन वाले कपड़ों को चुना, जिसकी डिजाइन इसे खास बना रही थी। इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में बनीं मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जो उनके शो के प्रमोशन के लिए शूट हुआ है। 

Trending Videos
malaika arora compared with urfi javed wearing see through skirt and blazer
malaika arora - फोटो : instagram

इस वीडियो को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेय किया है। इस वीडियो में मलाइका अपने बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं संग पोज दे रही हैं। वहीं मिस अरोड़ा के कपड़े भी काफी बोल्ड है। ब्लैक कलर की डीप नेकलाइन वाली ब्रा संग मलाइका ने लांग ब्लैक ब्लेजर को मैच किया है। हालांकि इस पूरे लुक की जान है मिरर वर्क वाली स्कर्ट, जो कि बिल्कुल पारदर्शी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora compared with urfi javed wearing see through skirt and blazer
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial

मलाइका ने ब्लैक बॉडीसूट के साथ आर-पार दिखने वाली सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट को पहना है। जिसके साथ ब्लैक प्वाइंटेड हाई हील्स मैच की गई है। मलाइका ने इतने बोल्ड लुक को डायमंड चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया है। वहीं पिंक ब्लश चिक्स और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ मलाइका के ब्लो ड्राई हेयर काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

malaika arora compared with urfi javed wearing see through skirt and blazer
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा है 'लो इनको भी उर्फी का डिजाइन पसंद आया है और उर्फी को लोग बिना वजह बदनाम करते हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा है सब उर्फी को कॉपी कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद पब्लिक में सफेद रंग की जालीदार स्कर्ट पहने आई थीं। जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed