लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mira kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस अपने कपड़ों और लुक्स से तारीफ बटोरती हैं। उनके लुक्स के आगे बाकी सारी लड़कियां फीकी दिखती हैं। लेकिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद भी अपने गजब के फैशन सेंस से तारीफ बटोरती हैं। वॉग फैशन इवेंट में पहुंची मीरा कपूर के गजब के अंदाज के आगे फिल्मी दुनिया की हसीनाएं भी फीकी नजर आऩे लगी थीं।
2 of 5
mira kapoor
- फोटो : instagram
मीरा कपूर ने अपने इस गॉर्जियस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए भी साझा की है। जिसमे वो काले रंग की झीने से फैब्रिक की साड़ी को पहनकर तैयार हैं। सबसे खास बात कि बिना एक्सपोज किए मीरा स्टनिंग नजर आ रही थीं। काले रंग की झीनी सी साड़ी पर सैटिन का बॉर्डर जोड़ा गया है। जो इसे खास बना रही है। वहीं साड़ी संग मैच ब्लाउज इस पूरे लुक की जान है। जो काफी हटके है।
3 of 5
mira kapoor
- फोटो : instagram
साड़ी पर सिल्वर कलर के सितारों का काम था। तो वहीं वेल्वेट के स्लीवलेस ब्लाउज पर सिल्वर जरी वर्क था। राउंड नेक ब्लाउज की डिजाइन टॉप जैसी थी। जो काफी खूबसूरत लग रही थी। पिंक ब्लश चिक्स और ब्राइट पिंक लिपस्टिक के साथ ब्लो ड्राई हेयर मीरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mira kapoor
- फोटो : instagram
वहीं साड़ी के साथ मीरा कपूर ने डायमंड स्टेटमेंट ईयररिंग्स और रिंग को पेयर किया था। ब्लैक हैंडपर्स के साथ मीरा कपूर पूरी फैशनिस्टा दिख रही थीं। बता दें कि वॉग के इस फैशन इवेंट में पहुंची हसीनाओं में तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी शामिल हैं। जहां इन हसीनाओं का भी गॉर्जियस लुक देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
manushi chhillar
- फोटो : instagram
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर की साड़ी को चुना था। जिसे स्टेटमेंट सब्यसाची की बेल्ट के साथ पेयर किया था। वहीं साड़ी के सिंपल लुक को मानुषी ने ब्रालेट डिजाइन के डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ पहना था। साड़ी के अलावा इस लुक को पूर्व मिस वर्ल्ड ने ब्लैक कलर के ग्लव्स के साथ मैच किया था। हालांकि मानुषी का ये लुक फैंस को इंप्रेस करने में फेल हुआ।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।