{"_id":"637f24051c9048490b0fe37a","slug":"drishyam-2-actress-shriya-saran-trolled-for-pose-saree-and-flaunts-bareback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shriya Saran: साड़ी लपेटने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं थीं श्रिया सरन, फिल्म दृश्यम से है कनेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shriya Saran: साड़ी लपेटने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं थीं श्रिया सरन, फिल्म दृश्यम से है कनेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म दृश्यम 2 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले सप्ताह रिलीज हुई ये फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही श्रिया सरन, तब्बू और अक्षय खन्ना भी खास रोल में हैं। एक्ट्रेस श्रिया सरन इस फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पति को पब्लिक में किस करने पर श्रिया ट्रोलर्स के निशाने पर थीं।
2 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : instagram
श्रिया सरन अपने पति और बच्ची के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही श्रिया अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से भी फैंस की चहेती हैं। लेकिन कुछ दिन पहले वो अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।
3 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : instagram
दरअसल. अक्सर खूबसूरत और एलिगेंट अंदाज में नजर आने वाली श्रिया ने साड़ी के साथ बोल्ड पोज दिए थे। तस्वीरों में श्रिया गुलाबी रंग की खूबसूरत सी सिल्क की साड़ी से शरीर को ढंककर पोज दे रही थी। जिसके साथ उन्होंने ब्लाउज भी कैरी नहीं किया था। श्रिया का ये बोल्ड फोटोशूट उनके फैंस को नाराज कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस ने कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एक यूजर ने कमेंट किया 'पहन लेती तो और अच्छी दिखती।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'मैंने श्रिया सरन से इस तरह की तस्वीर की उम्मीद नहीं की थी, वो अपने फैंस को नाराज कर रही हैं।' हालांकि साड़ी लपेटे पोज दे रहीं श्रिया का लुक खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : instagram
श्रिया अक्सर अपने फोटोशूट को फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। ऑफ शोल्डर डिजाइन और प्लजिंग नेकलाइन वाली फ्रिल ड्रेस में श्रिया सरन खूबसूरत दिख रही हैं। पोल्का डॉट प्रिंट की इस ड्रेस में बस्टियर जुड़ा है। जो फिगर फिटिंग होने के साथ ही सिंड्रेला लुक दे रहा है। श्रिया ने इस ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ मैच किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।