करीना कपूर आमतौर पर कूल एंड कैजुअल लुक में ही स्पॉट होती हैं। लेकिन इन दिनों करीना कपूर का एक के बाद एक खूबसूरत फोटोशूट सामने आ रहा है। जिसमे वो सजधज कर फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। करीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे वो लहंगा पहने रेडी हैं। करीना का ये लुक वेडिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।
Kareena Kapoor: सजधज कर तैयार हुई करीना कपूर, तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों पेस्टल शेड काफी ज्यादा ट्रेड में हैं। लेकिन अगर आप आइवरी और बीज शेड के कलर को पहनने से बच रही हैं तो करीना कपूर का ये लुक जरूर ट्राई करें। करीना कपूर ने फोटोशूट के लिए आइस ब्लू कलर का लहंगा चुना है। हैवी प्लीट्स वाले लहंगे पर मंगोलिया प्रिंट बने हैं। वहीं ब्लाउज पर हैंड एंब्रायडरी की गई है। जो इस लहंगे को आकर्षक बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस लहंगे और ब्लाउज के साथ मैच दुपट्टा भी बेहद खास दिख रहा है। जिस पर लहंगे के मैचिंग के प्रिंट बने हैं।
करीना ने लहंगे को भारी-भरकम झुमके और कड़ा बैंगल के साथ पेयर किया है। वहीं मिनिमम मेकअप और न्यूड शेड ग्लॉसी लिप्स के साथ माथे पर बिंदी करीना के लुक को खूबसूरत बना रहा है। डिजाइनर सना बरेजा के कलेक्शन से लिए गए इस लहंगे की कीमत भी बेहद खास है। जिसे खरीदना हर किसी के बजट में नही है। आइस ब्लू शेड के इस लहंगे की कीमत है 68,000 रुपये। हालांकि आप चाहे तो इस तरह की डिजाइन से मिलते जुलते लहंगे को जरूर खऱीद सकती हैं।
करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं और हमेशा अपनी हटके च्वॉइस से हैरान करती हैं। पीच कलर के लहंगे में रेडी करीना का ये लुक भी बेहद खूबसूरत है। जिसे लड़कियां सहेली की शादी से लेकर संगीत के फंक्शन में जरूर पहनना पसंद करेंगी।
Kareena Kapoor: करीना कपूर को गुलाबी कपड़ों में देख नहीं हटेंगी नजरें, लहंगे की कीमत कर देगी हैरान
पीच कलर की हैवी प्लीट्स वाली स्कर्ट संग एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ करीना ने दुपट्टे की जगह पर केप जैकेट को पेयर किया है। वहीं इस लुक को ज्वैलरी की मदद से खास बनाया है। भारी-भरकम ईयररिंग्स और मांगटीका इस लहंगे के साथ शानदार नजर आ रहे हैं।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पहन लिए ऐसे कपड़े, इतनी कीमत में तो आ जाए कार