Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Malaika told how she keeps her hair black in old age, you should also know these remedies
{"_id":"6020b8f88ebc3e74aa5a3342","slug":"malaika-arora-secret-of-long-shiny-hair-homemade-herbal-oil-control-hair-fall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका ने बता ही दिया बढ़ती उम्र में वो कैसे रखेंगी बालों को काला, आप भी जान लें ये नुस्खा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका ने बता ही दिया बढ़ती उम्र में वो कैसे रखेंगी बालों को काला, आप भी जान लें ये नुस्खा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा को लोग भले ही उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ना पसंद करें। लेकिन इसमे कोई दोराय नहीं कि 47 की उम्र में भी वो अपनी हम उम्र एक्ट्रेस से ज्यादा आकर्षक नजर आती हैं। परफेक्ट फिगर, चमकती स्किन के साथ उनके लहराते बाल बेहद खूबसूरत रखते हैं। वैसे मलाइका हमेशा अपने बॉडी और ब्यूटी के खूबसूरत होने का राज खोलती रहती हैं। जहां वो खुद बताती हैं कि रोजाना योग, एक्सरसाइज और पिलाटेज की मदद से वो खुद को फिट रखती हैं। तो कई बार उन्होंने अपनी चमकती स्किन का राज भी फैंस के साथ साझा किया है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इस बार उन्होंने बताया कि कैसे वो बढ़ती उम्र के साथ बालों को काला बनाए रखेंगी। आजकल बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ये समस्या बढ़ती जाती है। लेकिन इस उम्र में केमिकल वाले हेयर कलर बालों को नुकसान पहुचाते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक तरीके और घरेलू नुस्खे बालों को काला करने में मदद करेंगे। जिससे बालों का बेवजह झड़ना भी बंद हो सकता है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram fan page
मलाइका ने बताया कि कुछ जरूरी तेलों के साथ मेथी के दाने और करी पत्ता यानी मीठी नीम की पत्तियों को लेकर खास तेल तैयार कर उसे बालों में लगाने से बालों में कालापन प्राकृतिक रूप से बना रहता है। तो चलिए जानें कैसे आप इस तेल को बना सकते हैं घऱ में।
घर में इस खास तेल को बनाने के लिए जरूरत होगी नारियल के तेल, जैतून के तेल और कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल की। इन तीनों की बराबर मात्रा लेकर किसी कांच की शीशी में भर लें। अब तेलों के अनुपात के मुताबिक उसमे मेथी दाना और करी पत्ता मिला दें। इन सारी चीजों को मिलाकर दो दिन के लिए ढंक कर रख दें। दो दिन बाद इस तेल को छानकर कांच की शीशी में भरकर रख लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।