फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: बिना दुपट्टे लहंगे संग फुल स्लीव ब्लाउज में पहुंची मलाइका अरोड़ा, फिर चुरा ली पूरी लाइमलाइट

Sun, 28 Aug 2022 01:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
malaika arora steal limelight in manish malhotra white lehenga for kunal rawal party
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह जानती हैं लाइमलाइट किस तरह चुराई जाती है। तभी तो मौका कोई भी वो अपने गॉर्जियस लुक से हर किसी का ध्यान खींच ही लेती हैं। इन दिनों एक के बाद एक उनकी एथिनिक लुक की च्वॉइस टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। फिर वो चाहे सफेद रंग की साड़ी हो या फिर सफेद लहंगा। दरअसल, बीती रात फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के प्रीवेडिंग पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा का स्टनिंग लुक हर किसी पर भारी पड़ता दिखा। 

malaika arora steal limelight in manish malhotra white lehenga for kunal rawal party
malaika arora - फोटो : instagram

48 की मलाइका अपनी गजब की फिगर को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। डीप नेकलाइन से लेकर शार्ट ड्रेस में उनका बोल्ड अंदाज हमेशा सुर्खियां बटोरता है। लेकिन ये हसीना जब एथिनिक कपड़ों को पहन सामने आती है तो हर किसी की निगाहें ठहर जाती है। प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची मलाइका ने सफेद रंग का लहंगा पहना था। जो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया था। बिना दुपट्टे के मलाइका ने इस लुक को बेहद ग्रेसफुल और स्टनिंग बना दिया था। 

malaika arora steal limelight in manish malhotra white lehenga for kunal rawal party
malaika arora - फोटो : instagram

डीप नेकलाइन के ब्लाउज के साथ मलाइका ने इस भारी भरकम लहंगे को मैच किया था। वहीं फुल स्लीव और टाइट फिटिंग ब्लाउज की बैकलेस डिजाइन बेहद खास थी। इसके साथ ही लहंगे को भी मलाइका ने शानदार तरीके से कैरी किया था। नाजुक महीन मैचिंग के सफेद धागों से कढ़ाई वाला लहंगा पहने मलाइका को देखने के बाद लोग दीपिका पादुकोण के लुक को भी भूल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora steal limelight in manish malhotra white lehenga for kunal rawal party
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : यूट्यूब

इस खूबसूरत लहंगा को मलाइका ने ग्रीन कलर के चोकर नेकपीस के साथ कैरी किया था। वहीं मिस मलाइका ने मोतियों के लेयर्ड नेकपीस के साथ इसे और भी ज्यादा रॉयल बना दिया था। जिसके साथ सेंटर पार्टेड पोकर स्ट्रेट हेयर और स्मोकी आईज खूबसूरत लग रहे थे। वहीं पिंक ब्लश चिक्स के साथ बीमिंग हाईलाइटर और पिंक लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करते दिखे। 

विज्ञापन
malaika arora steal limelight in manish malhotra white lehenga for kunal rawal party
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका के इस लुक के साथ ही अर्जुन कपूर के साथ डांस भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, पार्टी में पहुंची मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ छैय्या छैंय्या गाने पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed