फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने बता दिया था झड़ते बालों के लिए कौन सा घरेलू नुस्खा है फायदेमंद, सुनकर यकीन करना हुआ था मुश्किल

Mon, 10 May 2021 03:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 May 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
malaika arora use onion juice to treat hair fall once shared video
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वो फिटनेस की वजह से भी फैंस की चहेती रहती हैं। 47 की उम्र में योगा कर वो खुद को गजब का फिट और गॉर्जियस बनाकर रखती हैं। जिसे देख नए उम्र की लड़कियां भी शर्मा जाएं। इसके साथ ही सबसे खास बात कि मलाइका अपने सेहत और चमकती त्वचा की देखभाल का नुस्खा भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

malaika arora use onion juice to treat hair fall once shared video
malaika arora - फोटो : instagram fan page

ऐसा ही कुछ उन्होंने पिछले साल भी किया था। जब कोविड से ठीक होने के बाद उनके बाल झड़ना शुरू हो गए थे। मलाइका ने वीडियो के जरिए फैंस को बताया था कि कौन सा घरेलू नुस्खा इन दिनों वो अपनाकर बालों के झड़ने की समस्या को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। 

malaika arora use onion juice to treat hair fall once shared video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मलाइका ने वी़डियो में बताया था कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए वो एक प्याज को लेकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लेती हैं। इसके बाद प्याज का रस छानकर अलग कर लें। फिर कॉटन बॉल की मदद से बालों के स्कैल्प पर लगाएं। बालों पर प्याज के रस को लगाने के बाद इसे 40 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। मलाइका ने बताया कि इस नुस्खे को सप्ताह में एक दिन आजमाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora use onion juice to treat hair fall once shared video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्याज का रस है फायदेमंद

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों में पोषण पहुंचाता है। जिससे कि बाल पतले होकर टूटने से बच जाते हैं। वहीं प्याज के रस से बाल सफेद होने से भी बचते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

विज्ञापन
malaika arora use onion juice to treat hair fall once shared video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

वैसे आप चाहे तो प्याज के रस को बालों में लगाने के लिए इस विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस को जैतून के तेल में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इस मिश्रण को बालों में लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। ये नुस्खा बालों की रूसी भगाने के साथ ही मजबूत करने का भी काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed