फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देख ट्रोलर्स भी हो गए थे हैरान, करनी पड़ गई थी तारीफ

Mon, 31 May 2021 04:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 May 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
malaika arora vintage classic look in white lace dress impresses fans
Malaika Arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ज्यादातर मौकों पर अपने बोल्ड कपड़ों की च्वॉइस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि ये बात अलग है कि मलाइका को इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता। साथ ही वो अपने हर आउटफिट को इतने आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं। कि फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। अभी हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने कोविड से ठीक होने के बाद फिटनेस की जर्नी के बारे में लिखा है। 

malaika arora vintage classic look in white lace dress impresses fans
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

कोरोना वायरस को हराने के बाद उनकी फिटनेस पर इन सबका काफी असर पड़ा था। जिसकी वजह से वो मोटी भी हो गई थीं। हालांकि मलाइका अब इन चीजों से पूरी तरह से उबर चुकी हैं और वापस से अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ फिटनेस का लक्ष्य पूरा करने लगी हैं। अपनी फिट फिगर को फ्लांट करने के लिए वो अक्सर ही ग्लैमरस कपड़ों में ही नजर आती हैं। 

malaika arora vintage classic look in white lace dress impresses fans
malaika arora - फोटो : instagram
लेकिन कई मौके ऐसे भी दिखे जब वो बोल्ड कपड़ों को छोड़ ऐसे लुक में नजर आईं जिसे देख फैंस क्या ट्रोलर्स भी तारीफ करने लगे थे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जब वो एक इवेंट में क्लासिक लैस ड्रेस में पहुंच गईं। इस ड्रेस में उनका लुक बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora vintage classic look in white lace dress impresses fans
malaika arora - फोटो : insatgram

मलाइका की ये ड्रेस बिल्कुल विंटेज लुक देने वाली है। जो कि Dany Atrache के कलेक्शन से ली गई है। पूरी ड्रेस पर लैस की डिटेलिंग की गई है। वहीं लांग फ्लोई स्लीव को लैस की मदद से ही बनाकर तैयार किया गया है। जबकि राउंड नेक टॉप वियर जिसकी फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट दिख रही थी, के साथ स्कर्ट पोर्शन पर फ्रिल वर्क किया गया था। उस पर भी लैस का ही वर्क था। 

विज्ञापन
malaika arora vintage classic look in white lace dress impresses fans
malaika arora - फोटो : insatgram

मलाइका ने इस विटेंज लुक वाली खास ड्रेस को सफेद रंग के पम्प्स के साथ मैच किया था। जबकि इस ड्रेस पर काले रंग के सैटिन बेल्ट का इस्तेमाल कमर को हाईलाइट करने के लिए किया गया था। इस खूबसूरत सी ड्रेस के साथ मलाइका का मेकअप भी काफी एलिगेंट था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed