Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
malaika arora walk on ramp in yellow lehenga with backless blouse totally traditional style
{"_id":"6338295e0d4e251f2007db8a","slug":"malaika-arora-walk-on-ramp-in-yellow-lehenga-with-backless-blouse-totally-traditional-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: लहंगा पहन रैंप पर कुछ ऐसे पहुंची मलाइका अरोड़ा, देखते रह जाएंगे तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Malaika Arora: लहंगा पहन रैंप पर कुछ ऐसे पहुंची मलाइका अरोड़ा, देखते रह जाएंगे तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक से तो हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इन दिनों उनके एथिनिक लुक भी ऐसे दिख रहे हैं। जो हर किसी को इंप्रेस कर लेते हैं। एक बार फिर उनकी अदाओं ने फैस का दिल चुरा लिया। मलाइका अरोड़ा का स्टाइल सेंस लाजवाब हैं। बोल्ड नेकलाइन हो या फिर शियर फैब्रिक की ड्रेस। मलाइका हर आउटफिट के साथ इतने कॉन्फिडेंस के साथ नजर आती हैं कि बस देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। ऐसे में देसी लुक में भी मलाइका का लुक हर किसी पर भारी पड़ता ही दिखा। रैंप पर पहुंची मलाइका अरोड़ा ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
दरअसल, मुंबई में चल रहे फैशन शो में शो स्टॉपर बनीं मलाइका अरोड़ा ने पूरी तरह से लाइमलाइट चुरा ली। मलाइका डिजाइनर गोपी वैद्य के कलेक्शन के लिए म्यूज बनी थीं। पीले रंग के लहंगे में रेडी मलाइका बेहद खूबसूरत दिख रही थी। हाफ स्लीव और स्वीट हार्ट नेकलाइन के साथ ब्लाउज की हेमलाइन पर भी डिजाइन बनी थी। वहीं ए लाइन डिजाइन के हैवी लहंगा स्कर्ट पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई थी। जबकि पूरे लहंगे पर वर्क हुआ था।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
जिसे मलाइका ने बैकलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिस पर लगी भारी-भरकम लटकन अट्रैक्टिव दिख रही थी। इसके साथ ही लहंगे की कमर पर भी लटकन लगी थी। मलाइका ने इस लहंगे चोली को मैचिंग की चूड़ियों के साथ पेयर किया था। जबकि मांगटीका और बालों में जूड़े के साथ गजरे को पेयर किया गया था। जिसमे मलाइका बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
यहीं नहीं अपने लुक्स के साथ ही मलाइका ने रैंप वॉक से भी हर किसी का दिल जीत लिया। कमर मटकाते रैंप वॉक कर मलाइका बेहद हसीन लग रही थीं। हालांकि ट्रोलर्स ने मलाइका के रैंप वॉक को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन पर शहनाज गिल को कॉपी ना करने की सलाह दे डाली।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।