मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश हैं और वो हमेशा अपने बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ जाती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता हो या फिर कपड़ें वो दोनों ही वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हांलाकि उनका स्टाइल सेंस इतना कमाल का है कि कपड़े चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिनशल मलाइका उन्हें बड़े ही एलिंगेस के साथ कैरी करना जानती हैं। अकेले मलाइका ही हैं जो बोल्ड से बोल्ड लुक में खुद को बड़े ही खूबसूरती के साथ प्रजेंट कर लेती हैं। कपूर खानदान की शादी में बोल्ड लुक में नजर आने पर ट्रोल होने के बाद इस बार उनके लुक को देख हर कोई मलाइका अरोड़ा की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।
बोल्ड लुक में दिखने वाली मलाइका अरोड़ा ने पहन ली साड़ी, तस्वीरों से नजरें हटाना होगा मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन