मल्यालम फिल्मों की लेडी सुपरस्टार कहे जानी वाली अभिनेत्री मंजू वॉरियर भले ही 42 वर्ष की हो चुकी हों लेकिन अपनी अदाओं और लुक्स के कारण आज भी उनकी उम्र बेहद कम लगती है। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री जब अपनी फिल्म चथुर मुखम के प्रमोशन के लिए निकलीं तो फैंस उन्हें देखते ही रह गई। मंजू वॉरियर के इस लुक ने फैंस को हैरत में डाल दिया। अगली स्लाइड्स से देखिए मंजू का यह खूबसूरत लुक।
42 वर्षीय मल्यालम अभिनेत्री अपने लुक्स के कारण आज भी लगती हैं 20 की, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
मंजू वॉरियर इस लुक में किसी कॉलेज जाने वाली लड़की के समान लग रही हैं। मंजू ने सफेद शर्ट को डार्क ब्लू कलर के स्कर्ट में इनसाइड कर रखा है। शर्ट पर एक पॉकेट है और शर्ट बहुत ज्यादा फिट भी नहीं है। लुक बेहद ही सामान्य है लेकिन उनपर खूब जंच रहा है। लुक उनकी फिल्म में जो भूमिका है, उसी अनुसार रखा गया है।
एसेसरीज
मंजू ने इस ड्रेस के साथ किसी विशेष एसेसरीज को नहीं पहना है पर उनके हाथों में काले रंग की स्पोर्ट्स वॉच बहुत कूल लग रही है और वाइट स्निकर्स भी उन पर खूब बढ़िया लग रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर जो मुस्कराहट और मासूमियत दिखाई दे रही है, वो उनके इस लुक को पूरा कर रही हैं।
हेयरकट का है कमाल
मंजू वॉरियर का हेयरकट उनपर काफी सूट कर रहा है। यह प्रिंसेस कट की तरह किया गया है, जिसमें कि मंजू के बाल आगे की तरफ आ रहे हैं, जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं। यह बाल उनके फोरहेड को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बालों में स्ट्रेटनिंग भी की गई है।
ट्रेडिशनल लुक फबता है
मंजू वॉरियर अधिकांश जगहों पर ट्रेडिशनल लुक में रहती हैं और उन पर यह लुक जमता भी है क्योंकि उनके चेहरे की बनावट और पर्सनालिटी भी कुछ ऐसी ही है। हालांकि जिस तरह से मंजू खुद का ख्याल रखती हैं, उनके देखकर कोई नहींं कह सकता कि वे 42 वर्ष की हैं। फिल्मों में भी वे अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने के लिए जानी जाती हैं।