दुनिया के तमाम देश आज क्रिसमस मना रहे हैं। भारत में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है। सेलिब्रेटी से लेकर आम आदमी तक क्रिसमस के मौके पर घर डेकोरेट करते हैं। खुद को स्टाइलिश लुक देते हैं। केक-कुकीज बनाने के साथ ही क्रिसमस पार्टी करते हैं। इसी कड़ी में बी टाउन भी क्रिसमस 2021 मना रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। वहीं इस मौके पर बी-टाउन की अभिनेत्रियों के क्रिसमस लुक भी वायरल हो रहे हैं। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने क्रिसमस की तैयारियों से लेकर फैंस को विश करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन एक्ट्रेसेज में शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, वाणी कपूर, करिश्मा कपूर शामिल हैं। अभिनेत्रियों ने अपने घर की डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस गिफ्ट को भी तस्वीरों में दिखाया है। अगली स्लाइड्स में देखिए बाॅलीवुड की कई अभिनेत्रियों की क्रिसमस मनाते तस्वीरें और उनका लुक।
Merry Christmas 2021: क्रिसमस मनाते इन अभिनेत्रियों के लुक आए सामने, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा का क्रिसमस लुक
तस्वीर में देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी क्रिसमस कैप पहने नजर आ रही हैं। उन्होने साधारण टी-शर्ट कैरी की हुआ है। शिल्पा के घर पर भी क्रिसमस ट्री को सजाया गया है। क्रिसमस ट्री के सामने योग करते शिल्पा नजर आ रही हैं।
करिश्मा का क्रिसमस लुक
करिश्मा कपूर भी क्रिसमस के मौके पर एंजाॅय करती नजर आईं। करिश्मा रेड कलर की चेक आउटफिट में नजर आ रही हैं। करिश्मा अपने घऱ पर सजे खूबसूरत क्रिसमस ट्री के सामने बैठी हैं। करिश्मा ने चश्मा लगा रखा है और हाथों में काॅफी मग लिए नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट का क्रिसमस लुक
क्रिसमस ईव पर आलिया भट्ट अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं। ये तस्वीर वहीं की है। आलिया ने लाल रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहन रखा है। आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान भी है। वहीं आलिया और रणबीर कपूर क्रिसमस पार्टी में साथ में शामिल हुए थे।
वाणी कपूर का क्रिसमस लुक
एक्ट्रेस वाणी कपूर ने क्रिसमस पर कई तस्वीरें शेयर की। क्रिसमस ट्री के पास वाणी कपूर गिफ्ट्स लेकर बैठी है। वाणी यहां काफी खूबसूरत दिख रही हैं।