{"_id":"61cd983cd4515f5f7128e6c3","slug":"mira-rajput-bold-look-photos-in-deep-neckline-blouse-and-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput Bold Look: डीपकट ब्लाउज में नजर आईं मीरा राजपूत, देखिए शाहिद की पत्नी का बोल्ड अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mira Rajput Bold Look: डीपकट ब्लाउज में नजर आईं मीरा राजपूत, देखिए शाहिद की पत्नी का बोल्ड अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत का बोल्ड लुक
- फोटो : Instagram/mira.kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है, लेकिन उनकी पत्नी मीरा राजपूत को पसंद करने वाले भी कम नहीं हैं। इंडस्ट्री से न होने के बावजूद मीरा राजपूत फैशन और लुक्स के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। मीरा राजपूत कई मौकों पर बेहद स्टाइलिश तरीके से लोगों के सामने नजर आ चुकी हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल होता है कि वह कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं है। उनका फैशन सेंस गजब का है। मीरा बखूबी जानती हैं कि उनके लुक को किस तरह के आउटफिट कॉम्प्लिमेंट करते हैं। अक्सर उन्हें भारतीय पारंपरिक परिधानों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स में देखा जा चुका है। हाल ही में मीरा की ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर सामने आई है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मीरा ने लहंगा चोली कैरी की हुई है। लेकिन उनका ये लुक केवल ट्रेडिशनल आउटफिट के कारण नहीं बल्कि उनकी बोल्ड अदाओं के कारण पसंद किया जा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए मीरा राजपूत के लहंगा लुक की तस्वीरें।
2 of 5
मीरा राजपूत लुक
- फोटो : Instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत के इस ब्राइट कलर के आउटफिट पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया है। खूबसूरत लहंगे के साथ मीरा राजपूत ने लाल रंग का बोल्ड डिजाइन का ब्लाउज पहन रखा है। ब्लाउज में मिडरिफ एरिया को हाइलाइट किया गया है। शाॅर्ट लेंथ चोली में डीपकट लुक दिया गया है। हाउ स्लीव्स और बैक पर डीप डीटेलिंग एड किया गया है। मीरा ने अपने लुक को पूरा करने करते हुए बस्ट एरिया जूलरी की मदद से उभारा है। पोल्की एंड गोल्ड लेयर्ड नेकपीस के अलावा हाथों में कई कड़े और मैचिंग इयरिंग्स पहनी है। वहीं परफेक्ट मेकअप अप्लाई किया है।
3 of 5
मीरा राजपूत की साड़ी
- फोटो : Instagram/mira.kapoor
इसके पहले मीरा राजपूत बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि मीरा ने डस्ट रोज पिंक कलर की साड़ी पहनी है। सिल्क फैब्रिक की इस साड़ी में केवल बॉर्डर लाइन पर सिल्वर कलर की जरदोजी की कढ़ाई की गई है, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा है। मीरा ने साड़ी को इस तरह से ड्रैप किया है कि उनका ब्लाउज नजर नहीं आ रहा है।
मीरा राजपूत इस तस्वीर में किसी महारानी जैसी नजर आ रही हैं। गहरे बैगनी रंग के आउटफिट पर हैवी मैचिंग ज्वेलरी को मीरा राजपूत ने कैरी किया है। मीरा के लहंगे पर सिल्वर रंग की भारी भरकम जड़ावट की गई है। उन्होंने नथ पहन रखी है।
मीरा राजपूत पारंपरिक परिधानों जैसे लहंगा और साड़ी में भी ग्लैमरस दिखती हैं। उनका एलिगेंस और खूबसूरती इन तीनों लुक में उभर कर सामने आ रहा है। फैंस को उनकी बोल्डनेस और स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।