तेलगांना की मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के प्लश होटल में बुधवार के दिन VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले इवेंट का आयोजन किया गया था। फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में फेमिना मिस इंडिया 2020, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 और फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया 2020 दिखाई दे रही हैं।
Miss India World 2020: तेलगांना की मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलगांना की मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के प्लश होटल में बुधवार के दिन VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले इवेंट का आयोजन किया गया था। फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में फेमिना मिस इंडिया 2020, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 और फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया 2020 दिखाई दे रही हैं।
इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी के अनुसार मानसा ने मिस इंडिया 2020 का खिताब जीता है तो वहीं मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया और मनिका शियोकांड वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम कर फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रहीं।
टॅाप 5 में ये सुंदरियां पहुंचीं
- गुजरात की खुशी मिश्रा
- उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह
- तेलंगाना की मानसा वाराणसी
- कर्नाटक की रति हुलजी
- हरियाणा की मनिका शेओकांड
ग्रैंड फिनाले इवेंट में ये स्टार भी आए नजर
- वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह, एक्टर अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट भी नजर आ रहे हैं। इस इंवेट में अपराशक्ति बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने डांस से भी जलवे बिखेरे।
मिस इंडिया का 57वां संस्करण
- आपको बता दें ये मिस इंडिया का 57वां संस्करण था। इस साल कोरोना वायरस की वजह से मिस इंडिया कॅान्टेस्ट को पहली बार डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था।