{"_id":"61e7ee6a44d9ff0b3e709564","slug":"miss-universe-harnaaz-sandhu-orange-bodycon-dress-in-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss Universe: स़ड़कों पर घूमती दिखीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, ऑरेंज ड्रेस में दिखा खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Miss Universe: स़ड़कों पर घूमती दिखीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, ऑरेंज ड्रेस में दिखा खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू के आउटफिट
- फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
Link Copied
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू टाइटल जीतने के बाद से लगातार अपने काम में व्यस्त हैं। एक के बाद एक उनके खूबसूरत फोटोशूट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में उनका लेटेस्ट लुक किसी भी फैन बना सकता है। न्यूयार्क की सड़कों पर घूमते वीडियो में वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में शानदार नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
हरनाज संधू न्यूयार्क की सड़कों पर कर रहीं रैंपवॉक
- फोटो : instagram
न्यूयार्क के टूर पर गईं हरनाज संधू अपने स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस कर रही हैं। न्यूयार्क की सड़कों पर घूमते वीडियो में ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस पहने हैं। जिसकी हेमलाइन और स्लीव पर फेदर लगा हुआ है। वहीं साइट स्लिट काफी इंट्रेस्टिंग दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरनाज संधू के आउटफिट
- फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
टर्टल नेक डिजाइन के इस बॉडीकॉन ड्रेस के साथ हरनाज ने लांग कोट पहन रखा है। वहीं मिड पार्टीशन के साथ बालों को समेटे उनका लुक खूबसूरत है। जबकि सड़क पर भी वो रैंपवॉक करते दिख रही हैं। बता दें कि हरनाज इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनकी कॉर्सेट ड्रेस वाली इमेज कमाल है।
हरनाज ने ऑरेंज कलर की लांग ड्रेस में तस्वीर साझा की है। जिसवो सीढ़ी पर चढ़ कर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में मिस संधू ने ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की है। जिसमे लगी कॉर्सेट इसे काफी ग्लैमरस बना रही है। वहीं बस्ट एरिया पर लाल रंग के सिकइन से वर्क किया गया है। बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ वेवी कर्ली हेयर साइड पार्टीशन में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हरनाज संधू के आउटफिट
- फोटो : instagram/harnaazsandhu_03
वहीं सैटिन फैब्रिक की बनी ये ड्रेस मिस संधू की परफेक्ट फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही है। हरनाज का ये गाउन फैशन डिजाइनर प्रेरणा मेहरा का डिजाइन किया हुआ है। जिसकी कीमत वेबसाइट पर करीब 32,500 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।