भोजपुरी सिनेमा और टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा जब आपकी टीवी स्क्रीन पर डार्क मेकअप और परम्परागत परिधान में अदाएं दिखाते हुए नजर आती हैं तो उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। मोनालिसा कभी सास तो कभी बहू के लुक में दर्शकों को अपना अभिनय दिखाती हैं लेकिन रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में मोनालिसा बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड और सेक्सी लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में गिनी चुनी अभिनेत्रियां हैं जो अपने अभिनय के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा का नाम उन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल है। यहीं वह है कि मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वैसे तो मोनालिसा भारतीय और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक को बखूबी कैरी कर लेती हैं लेकिन उनका परंपरागत साड़ी और सूट लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा की वॉडरोब में हर स्टाइल के परिधान हैं लेकिन बात अगर रंगों की हो तो मोनालिसा का लाल रंग से गहरा नाता है। अधिकतर तस्वीरों में उन्हें लाल रंग के परिधान में देखा जाता है। लाल रंग में मोनालिसा बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। अगली स्लाइड में देखिए मोनालिसा का लाल रंग के परिधानों में खूबसूरत लुक।
मोनालिसा के ट्रेडिशनल लुक से आपको भी हो जाएगा प्यार, लाल रंग की साड़ी में दिखती हैं बेहद खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन