फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Stylish Actress: उर्वशी रौतेला से लेकर सोनम कपूर तक, वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा

Tue, 18 Jun 2024 11:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

उर्वशी रौतेला से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनका स्टाइल सबसे अलग और सबसे खूबसूरत रहता है। 

विज्ञापन
Most Stylish Actress of Bollywood Urvashi rautela to sonam kapoor
वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा - फोटो : instagram
Most Stylish Actress: समय के साथ-साथ फैशन में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। ट्रेंड को बदलने में अभिनेत्रियों का बड़ा हाथ होता है। जब भी कोई नया ट्रेंड आता है तो हम बॉलीवुड एक्ट्रेस पर ही नजर डालते हैं और उनसे टिप्स लेते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि हमारा लुक हमारी पसंदीदा एक्ट्रेस के जैसा ही दिखे।


वैसे तो ज्यादातर अभिनेत्रियों के लुक्स खूबसूरत ही होते हैं, लेकिन कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं, जो अपने अंदाज से लोगों का दिल ही जीत लेती हैं। बात सिर्फ उनके कपड़े की नहीं होती है, बात उनके मेकअप, ज्वेलरी और सबसे अहम उनके व्यक्तित्व की भी होती है।

दरअसल, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनका स्टाइल बाकियों से काफी अलग लेकिन सबसे खूबसूरत होता है। इस लिस्ट में उर्वशी रौतेला से लेकर सोनम कपूर तक का नाम शमिल है। ये सभी एक्ट्रेस विदेशों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी जब तैयार होकर निकलती हैं तो लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाते। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 
Most Stylish Actress of Bollywood Urvashi rautela to sonam kapoor
वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की बेवॉच, इज़ंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज़ और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी फिल्मों में काम किया है। यही वजह है कि उन्हें विदेश में भी लोग काफी मानते हैं। प्रियंका कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट में देखा जाता है। प्रियंका के लुक को टक्कर देना काफी मुश्किल काम है। 

Most Stylish Actress of Bollywood Urvashi rautela to sonam kapoor
वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से डंका बजाने वालीं अभिनेत्री दीपिका का हर अंदाज काफी खूबसूरत होता है। लोगों को उनके आउटफिट के साथ उनका एटिट्यूड काफी पसंद आता है। दीपिका के हर लुक में अलग सा क्लास होता है, जो उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Stylish Actress of Bollywood Urvashi rautela to sonam kapoor
वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा - फोटो : instagram

सोनम कपूर

अगर आपको भी अलग स्टाइल के आउटफिट पसंद हैं तो आप सोनम कपूर के लुक्स पर एक नजर डाल सकती हैं। सोनम के पास एक से बढ़कर खूबसूरत आउटफिट हैं। उनके आउटफिट बाकियों से काफी अलग होते हैं। वो खुद अपने आउटफिट को स्टाइल करती हैं। खास बात ये है कि सोनम अपने आउटफिट के हिसाब से ही हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक का चयन करती हैं। 

विज्ञापन
Most Stylish Actress of Bollywood Urvashi rautela to sonam kapoor
वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा - फोटो : instagram

उर्वशी रौतेला

देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला का हर अंदाज बाकी अभिनेत्रियों से जुदा रहता है। वो अक्सर खूबसूरत गाउन पहनकर इवेंट्स में जाती हैं। गाउन के साथ-साथ उनपर शॉर्ट ड्रेसेस भी काफी जचती हैं। खासतौर पर उर्वशी के रेड कार्पेट लुक्स को सबसे ही अलग होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed