Mother’s Day 2023 : अपने बच्चे के लिए एक मां क्या नहीं करती। सबसे पहले तो उसे दुनिया में लाने के लिए नौ महीने की परेशानी और दर्द को खुशी-खुशी बर्दाश्त करती है। बच्चे के जन्म के बाद उसका खुद से ज्यादा ख्याल रखती है। अगर बच्चे को चोट लगती है तो सबसे ज्यादा दर्द एक मां को ही होता है। वो हर-पल हमें हमारे खास होने का एहसास कराती हैं। ऐसे में हम सभी का भी फर्ज है कि हम अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करें, जिससे उन्हें भी ये एहसास हो कि वो हमारे लिए सबसे बढ़कर हैं।
Mother’s Day 2023 : मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट करें पायल, जानें आज-कल क्या है ट्रेंड में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 14 May 2023 09:45 AM IST
सार
इस मदर्स डे आप अपनी मां को लेटेस्ट पायल गिफ्ट करके उन्हें खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन