फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन वाले अंदाज में मौनी रॉय ने दिखाई अदाएं, लाल जोड़े की कीमत भी है बेहद खास

Mon, 08 Mar 2021 11:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 08 Mar 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
mouni roy look like new bride in red embroidered kurta worth 34k
mouni roy - फोटो : instagram

वैसे तो मौनी रॉय हमेशा बोल्ड और सल्ट्री लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। लेकिन एक बात जो उनके लुक को और भी ज्यादा खास बनाती है वो उनका फैशन सेंस। हर बार मौनी अपनी च्वॉइस को बिल्कुल ही हटके रखती हैं। तभी तो इस बार जब वो लाल रंग के जोड़े में दिखीं तो बस मुंह से यहीं निकला मौनी का ब्राइडल लुक। दरअसल, मौनी लेटेस्ट फोटोशूट में लाल रंग के एंब्रायडरी वाले कुर्ते में नजर आ रही हैं। 

mouni roy look like new bride in red embroidered kurta worth 34k
mouni roy - फोटो : instagram

जो किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट अटायर हो सकता है। मौनी ने लेटेस्ट फोटोशूट में लाल रंग का कुर्ता और पलाजो पहना है। जिस पर गोल्डन जरी की एंब्रायडरी की गई है। वहीं साथ में इजार पैंट और बांधनी के दुपट्टे के साथ इस कुर्ते को मैच किया है। जिसके किनारों पर कुर्ते के मैचिंग का बॉर्डर बना है। 

mouni roy look like new bride in red embroidered kurta worth 34k
mouni roy - फोटो : instagram

वहीं मौनी ने इस देसी लुक को कोल्हापुरी गोल्डन रंग की कंफी चप्पल के साथ पूरा किया है। गोल्डन चोकर नेकपीस और ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। जबकि विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिप्स के साथ पिंक ब्लश उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy look like new bride in red embroidered kurta worth 34k
mouni roy - फोटो : instagram

बता दें कि मौनी ज्यादातर बोल्ड फोटोशूट में ही नजर आती हैं। लेकिन इनका ये देसी अंदाज भी फैंस को खासा पसंद आ रहा है। ऐसे में उनके लुक को कॉपी करने वाले फैंस की भी कमी नही है। तो बता दें कि मौनी का ये लाल जोड़ा कोलकाता बेस्ड ब्रांड पिंक सिटी से लिया गया है जिसकी कीमत है करीब 33,600 रुपये। तो अगर ये कुर्ता लेने की सोच भी रही हैं तो आपको इतने रुपये खर्च करने ही होंगे। 

विज्ञापन
mouni roy look like new bride in red embroidered kurta worth 34k
mouni roy - फोटो : instagram

वैसे मौनी कई मौकों पर बोल्ड के साथ देसी वर्जन में नजर आ जाती हैं। जिस पर से निगाह हटाना मुश्किल होता है। पिछले दिनों ताज के दीदार के लिए हैंड पेंटेड ऑर्गेंजा साडी के साथ उन्होंने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाई थी। जिसके साथ वो बैक पर नॉटेड ब्लाउज और भारी-भरकम झुमके पहने तैयार थीं। मौनी का ये लुक परफेक्ट और अट्रैक्टिव दोनों ही था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed