टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। कभी अपने काम से तो कभी अंदाज और फैशन से मौनी चर्चा में रहती हैं। इस समय मौनी का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से भरा पड़ा है, जिसे देखकर कोई भी वाह कह उठेगा। हो भी क्यों न इतने सारे त्योहार और शादी सीजन के बीच मौनी की फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इन बेहतरीन लुक से आपको भी जरूर कुछ टिप्स मिल जाएंगे। लेकिन हाल ही में मौनी का ब्लैक साड़ी लुक इस कदर छाया हुआ है कि उनके चाहने वाले भी दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन का दर्जा दे चुके हैं।
ब्लैक साड़ी में धूम मचा रही बंगाली बाला मौनी रॉय, यूजर्स बोले दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन