फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट के रनवे पर मौनी रॉय का दिखा जबरदस्त अंदाज, पहने इतने खूबसूरत कपड़े कि नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Tue, 02 Mar 2021 04:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Mar 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
mouni roy mesmerize with beautiful look at airport wear pink off shoulder ruched dress
मौनी रॉय - फोटो : instagram fan page

मौनी रॉय को उनके फैंस यूं ही पसंद नहीं करते। उनका स्टाइल और स्वैग हर किसी से जुदा होता है। तभी तो जब बीटाउन की सारी हसीनाएं क्रॉप टॉप और को-आर्ड सेट में एयरपोर्ट पर फैशन दिखा रही हैं तो मौनी का ये लुक हर किसी की नींद उड़ाने के लिए काफी दिख रहा है। देर रात जब मौनी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनका लुक किसी को भी हैरान करने के लिए काफी था। 

mouni roy mesmerize with beautiful look at airport wear pink off shoulder ruched dress
मौनी रॉय - फोटो : instagram fan page

मौनी एयरपोर्ट के रनवे पर बेहद हसीन लुक में नजर आईं। पिंक कलर के ऑफ शोल्डर ट्यूब लुक ड्रेस में वो ऐसी दिखीं जैसे फैशन शो के लिए किसी रैंप पर उतरी हों। मौनी की इस पिंक ड्रेस में रफल डिजाइन बनी थी। वहीं इस सुपर हॉट ड्रेस के साथ मौनी से सफेद रंग के स्नीकर मैच कर पहन रखे थे। 

mouni roy mesmerize with beautiful look at airport wear pink off shoulder ruched dress
मौनी रॉय - फोटो : instagram fan page

जबकि बालों में बना मेसी बन और फुल ऑन मेकअप मौनी को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी था। लाइट फाउंडेशन और पीची ब्लश के साथ ग्लिटरी हाइलाइटर मौनी की स्किन के साथ सूट कर रहा था। जबकि आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए मस्कारे को डबल लेयर लगाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ मास्क उनके इस ड्रेस की खूबसूरती को बढाने के लिए काफी दिख रहा था। वैसे बता दें कि मौनी दुबई से लौटी थीं और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy mesmerize with beautiful look at airport wear pink off shoulder ruched dress
मौनी रॉय - फोटो : instagram

पिछले दिनों ही दुबई गईं मौनी ने सोशल मीडिया पर काले रंग की मोनोकोनी के साथ आग लगा रखी है। उनकी स्लेयर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमे वो काले रंग की लैस वाली मोनोकोनी के साथ पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन
mouni roy mesmerize with beautiful look at airport wear pink off shoulder ruched dress
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी हमेशा की अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करती हैं। जिसमे उनको काफी हद तक कामयाबी मिल ही जाती है। फिर वो चाहे उनका हॉट बेब वाला लुक हो या फिर साड़ी में देसी अंदाज। हर बार मौनी फैंस के साथ ही फैशन एक्सपर्ट की भी तारीफ पाने में कामयाब होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed