{"_id":"63077224b21da11869622cd2","slug":"mouni-roy-poses-in-silk-saree-ditch-blouse-for-sizzling-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: मौनी रॉय ने साड़ी पहन दिखाया सिजलिंग अंदाज, तस्वीरों में ब्लाउज था नदारद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mouni Roy: मौनी रॉय ने साड़ी पहन दिखाया सिजलिंग अंदाज, तस्वीरों में ब्लाउज था नदारद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौनी रॉय हमेशा अपनी अदाओं से फैंस का दिल चुराती हैं। फिर वो चाहे कैजुअल लुक में हो या फिर किसी दोस्त की पार्टी में पहुंची हों। अपनी फैशन च्वॉइस से वो हर किसी को हैरान कर देती हैं। इसके साथ ही वो हर आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस मौनी पर ही टिक जाती हैं। मौनी अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी शामिल है। जिसमे उनका ट्रेडिशनल हॉट लुक सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, लेटेस्ट फोटोशूट में मौनी ने ग्रे कलर की सिल्क की साड़ी पहनी है। जो कि रॉ मैंगो लेबल से ली गई है। इस साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर बना है। वहीं पूरी साड़ी पर भी गोल्डन वर्क दिख रहा है। हैवी सिल्क फैब्रिक की साड़ी को मौनी ने खास अंदाज से हॉट बना दिया है।
3 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, साड़ी संग मौनी का ब्लाउज तस्वीरों में जरा भी नजर नहीं आ रहा है। इन तस्वीरों को देख ऐसा महसूस हो रहा है कि मौनी ने साड़ी के साथ ब्लाउज को डिच किया है। वहीं अपने इस हॉट लुक को मौनी ने हैवी ज्वैलरी के साथ पेयर किया है। मौनी ने इस ग्रे कलर की सिल्क की साड़ी के साथ ईयररिंग्स या नेकपीस की बजाय मांगटीका को चुना है। जिसकी वजह से ये लुक काफी अलग दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
माथे पर मौनी ने भारी-भरकम मांगटीका लगा रखा है। जिस पर पर्ल और गोल्डन वर्क है। वहीं बोल्ड मेकअप मौनी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। टीवी की नागिन ने आंखों पर ग्लिटरी पिंक आईशैडो के साथ बोल्ड विंग्ड आईलाइनर लगा रखा है। जबकि पिंक ग्लॉसी लिप्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं पिंक चिक्स के साथ हाईलाइटर के साथ स्लीक हेयरस्टाइल को मैच किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : insta
मौनी का ये लुक बेहद आकर्षक दिख रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस से लेकर टीवी के सितारे तक जमकर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मौनी अक्सर ही अपने लुक्स से तारीफें बटोरती हैं। पिछले दिनों ही व्हाईट अनारकली कुर्ते संग चोकर नेकपीस में उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।