फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy Post Wedding: गोल्डन लहंगे में मौनी रॉय का दिखा स्टनिंग लुक, देखे तस्वीरें

Mon, 31 Jan 2022 01:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 Jan 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
mouni roy sizzles in golden lehenga in post wedding sangeet ceremony
mouni roy wedding - फोटो : insta

मौनी रॉय 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गईं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने मौनी ने मलायाली और बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। जिसमे उनका लुक ट्रेडिशनल नजर आया। वहीं मौनी एक बार बेहद सिंपल ब्राइड बनीं तो वहीं दूसरी तरफ सब्यसाची के लहंगे में उनका लुक काफी शानदार था। वहीं शादी के बाद हुए संगीत समारोह में मौनी गोल्डन रंग के लहंगे में चमक रही थीं।

mouni roy sizzles in golden lehenga in post wedding sangeet ceremony
mouni roy - फोटो : instagram

शादी के बाद हुए संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसमे उनके चेहरे पर नई-नवेली दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। जिसके साथ सिकुइन वर्क था। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन पर डल गोल्ड बीड्स का वर्क था। हैवी एंब्रायडरी का ये लंहगा और चोली कमाल का खूबसूरत दिख रहा था। 

mouni roy sizzles in golden lehenga in post wedding sangeet ceremony
mouni roy - फोटो : instagram

जिसे मौनी ने ग्रीन एमरॉल्ड ज्वैलरी के साथ मैच किया था। वहीं स्टेटमेंट मांग टीका उनके पूरे लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। बात करें मेकअप की तो डिफाइन आइब्रो के साथ पिंक आईशैडो, मस्कारा, चिक्स पर लगे ब्लश और हाईलाइटर ने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया था। वहीं पिंक लिपस्टिक और कर्ली बाल मौनी की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। वहीं मौनी की पोस्ट वेडिंग संगीत सेरेमनी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy sizzles in golden lehenga in post wedding sangeet ceremony
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी ने अपने इस स्टनिंग गोल्डन कलर के लहंगे के साथ जमकर डांस भी किया था। जिसमे उनके लहंगे का घेर भी नजर आ रहा है। वहीं मौनी का ये गोल्डन लहंगा फाल्गुनशेनपिकॉक का डिजाइन किया हुआ है। शादी के बाद हो रहे इस संगीत समारोह की तस्वीरें खुद मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed