Nail Beauty Tips: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में शादी है, वो जमकर शॉपिंग में जुटा है। एक समय था जब सिर्फ दूल्हा और दुल्हन को तैयार करने में सभी का फोकस रहता था, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में हर कोई शादी में खास दिखने की तैयारी करता है।
Nail Beauty Tips: बढ़ते-बढ़ते टूट जाते हैं नाखून तो अपनाएं ये आसान उपाय, नेचुरल तरीके से बढ़ेगी लंबाई
अगर आपके नाखून भी कमजोरी की वजह से अचानक टूट जाते हैं, तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप नेचुलर तरह से अपने नाखूनों की लंबाई बढ़ा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारियल का तेल
इसमें विटामिन ई के साथ-साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो नाखूनों को अच्छी तरह से बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से मजबूत नाखून पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको पर रात को सोते वक्त इस तेल से नाखूनों की मालिश करनी है।
नींबू का रस
इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। ऐसे में कम से कम दिन में एक बार नाखूनों पर नींबू का रस जरूर लगाएं। इसका इस्तेमाल काफी सरल है। इस्तेमाल के लिए बस नाखूनों की नींबू के रस से मालिश करें और फिर इसे गर्म पानी से धो लें।
विनेगर
इसमें एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जिस वजह से ये आपके नाखूनों को फंगल से बचाकर उसे मजबूती प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से नाखूनों की लंबाई भी बढ़ती है। आप नाखूनों पर रूई की मदद से विनेगर लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से हाथ धो लें।
जरूर लगाएं बेस
नेल पॉलिश में तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे मे अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले बेस कोट जरूर लगाएं। इससे आपके नाखून केमिकल से दूर रहेंगे।