फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों के मेकअप में ना करें ये गलती, जानें इन आईलाइनर ब्रश का नाम

Fri, 04 Sep 2020 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
names of different types of eyeliner brushes for perfect eye makeup
eye - फोटो : insatgram

मेकअप का नाम आते ही सबसे पहले आंखे ध्यान आती हैं। गहरे काले काजल से सजी आंखें बेहद खूबसूरत लगती हैं और चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। लेकिन फैशन के हिसाब से अब आंखों के मेकअप में कई तरह के ट्रिक्स देखने को मिलते हैं। जिसमें आईलाइनर लगाने के कई तरीके शामिल हैं। विंग्ड आईलाइनर से लेकर कैट आई और कभी मोटा तो कभी पतला शामिल हैं। इस तरह के आईलाइनर को लगाने के लिए कई तरह के ब्रश होते हैं। जिनके बारे में महिलाओं को पता होना चाहिए। कई बार सही ब्रश की जानकारी ना होने पर आईलाइनर का सही शेप नहीं लग पाता। क्योंकि महिलाओं को सही ब्रश की जानकारी ही नहीं होती। तो चलिए जानें कि किस तरह के आईलाइनर लगाने के लिए कैसे ब्रश की जरूरत होगी।   

names of different types of eyeliner brushes for perfect eye makeup
eyeliner

स्लिम टिप आईलाइनर ब्रशआईलाइनर का ये ब्रश काफी पतला होता है और स्पार्स टिप्ड लिए होता है। जो आंखों के ऊपर फाइन लाइन्स बनाने के काम आता है। अगर आप पतला आईलाइनर लगाना चाहती हैं तो इस ब्रश का इस्तेमाल अच्छा होगा। लेकिन ये आईलाइनर थिक लाइनर लगाने के काम नहीं आ सकता है। 

names of different types of eyeliner brushes for perfect eye makeup
eye liner - फोटो : insatgram
डोम शेप सेमी फ्लैट ब्रश

ज्यादातर इस तरह के ब्रश जेल आईलाइनर के साथ आते हैं। काफी घने ब्रिसल्स की वजह से इनसे थिक लाइनर लगाना या फिर विंग्ड आईलाइनर लगाना आसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
names of different types of eyeliner brushes for perfect eye makeup
eye liner - फोटो : insatgram
एंगल्ड बेंट आईलाइनर ब्रश

इस ब्रश की मदद से पतला महीन लाइनर या फिर विंग्ड आई की लाइन खींचने में मदद मिलती है। इस ब्रश की मदद से नो आईलाइनर लुक आसानी से क्रिएट किया जा सकता है। 

विज्ञापन
names of different types of eyeliner brushes for perfect eye makeup
- फोटो : pixabay
फ्लैट एंगल टिप ब्रश
इस तरह के ब्रश एंगल शेप लिए होते हैं। जो तिरछी रेखाओं को खींचने में मदद करते हैं। ये ब्रश कई तरह के एंगल में आते हैं। स्मॉल एंगल, मीडियम एंगल और लार्ज एंगल। जिसकी मदद से आंखों को ड्रामेटिक लुक और कैट आईलाइनर लुक आसानी से दिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed