फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2021: इस दिन पहनें ये पांच तरह की ड्रेस, जो आपको देंगी सबसे शानदार लुक

Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 five ethnic outfits in Diwali festival trends
नरक चतुर्दशी 2021 फैशन - फोटो : instagram/shraddhakapoor

पांच दिनों के दीपों के उत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होता है। नरक चतुर्दशी अशुद्धियों को तन, मन और घर से निकालने का दिन है। त्योहार के हर दिन में खुद को एक अलग लुक देकर आप दिवाली उत्सव को खास बना सकते हैं। ऐसे में आप नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन भी खुद को खास तरीके से ड्रेस अप करें। आपके कपड़े भले ही भारी भरकम न हों लेकिन फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट होने चाहिए। वैसे तो त्योहार के लिए तैयार होना है, ऐसे में एथनिक कपड़े अधिक उपयुक्त हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कैजुअल कपड़ो या वेस्टर्न वियर को ट्रेडिशनल टच देकर कुछ अलग और नया लुक कैरी कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि नरक चतुर्दशी के दिन किस रंग के कपड़े पहने जाते हैं? उसके मुताबिक आप अपनी ड्रेस का चयन कर सकते हैं। आपको पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक कैरी करना है या वेस्टर्न कपड़ों को पारंपरिक टच देना है, अगली स्लाइड्स में दिए जा रहे ड्रेस स्टाइल को देखकर आप इसका फैसला आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नरक चतुर्दशी के दिन शानदार लुक के लिए पहने किस तरह के कपड़े।

narak chaturdashi 2021 five ethnic outfits in Diwali festival trends
नरक चतुर्दशी 2021 फैशन - फोटो : instagram/aslisona

एथनिक टॉप या जैकेट के साथ स्कर्ट

इन दिनों एथनिक टॉप ट्रेंड में है। आप एथनिक टाॅप को पैंट, प्लाजो, कैपरी या लाॅन्ग स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर चाहें तो प्लेन टॉप या टी शर्ट के साथ आप जयपुरी स्टाइल कोटी या जैकेट को भी पेयर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक स्टाइलिश दिखने के साथ पारंपरिक भी लगता है।

narak chaturdashi 2021 five ethnic outfits in Diwali festival trends
नरक चतुर्दशी 2021 फैशन - फोटो : instagram/aditiraohydari
फ्राक कुर्ती स्कर्ट या प्लाजो के साथ

फ्राॅक स्टाइल कुर्ती इन दिनों ट्रेंड में है। कलिदार कुर्ती के साथ प्लाजो, स्कर्ट को आप पेयर करके अपने लुक को स्टाइलिश और आरामदायक बना सकती हैं। इस तरह के ड्रेस आरामदायक होते हैं और ट्रेंडी लुक देते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 five ethnic outfits in Diwali festival trends
नरक चतुर्दशी 2021 फैशन - फोटो : instagram/officialraveenatandon

शरारा के साथ के साथ क्राॅप टाॅप

शरारा के साथ टाॅप भी ट्रेंड में है। क्राॅप टाॅप, पेपलम टाॅप या चोली को आप शरारा के साथ पेयर कर सकते हैं। ये ड्रेसिंग स्टाइल भी आप को फैशनेबल दिखाने के साथ ही त्योहारों में आकर्षक लुक भी देगा। 

विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 five ethnic outfits in Diwali festival trends
नरक चतुर्दशी 2021 फैशन - फोटो : instagram/shraddhakapoor

साड़ी

दिवाली उत्सव में घरों में काफी काम होता है। ऐसे में भारी भरकम कपड़ों के बजाए हल्के और स्टाइलिश कपड़े पहनिए। साड़ी किसी भी मौके पर महिलाओं को प्रभावी लुक देती है। आप नरक चतुर्दशी को आर्गेंजा, शिफोन या अन्य तरह की हल्की साड़ी पहन सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed