फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस फाखरी के चार हेयरस्टाइल, ग्लैमर के साथ देंगे अलग लुक, अपने बालों पर करें ट्राई

Sat, 15 Jan 2022 02:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Jan 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Nargis Fakhri 4 hairstyle Tips
Hairstyle Tips - फोटो : Instagram/nargisfakhri

कोई भी लुक या स्टाइल तभी पूरा होता है, जब आपने अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट हेयरस्टाइल भी बनाया हो। अमेरिकी मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट गजब का है। अपने स्टाइल और लुक्स से वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों समेत लाखों लड़कियों को प्रेरित करती हैं। बेस्ट आउटफिट हो या हेयर स्टाइल इंस्पिरेशन, नरगिस हमेशा लिस्ट में टॉप पर रहती हैं। वह जानती है कि हर स्टाइल को कैसे कैरी करना है और समय के साथ उसका फैशन सेंस बेहतर होता जा रहा है। नरगिस फाखरी के कुछ बेहतरीन हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। अगर आप मैसी बन, हैवी कर्ल या कई और हेयरस्टाइल के जरिए अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं, तो आपको नरगिस फाखरी की कुछ हेयर स्टाइल को जरूर देख देना चाहिए। हम आपको नरगिस फाखरी की चार हेयरस्टाइल बताने जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से आप भी अपने बालों पर ट्राई कर सकते हैं।

Nargis Fakhri 4 hairstyle Tips
Hairstyle Tips - फोटो : Instagram/nargisfakhri

नरगिस फाखरी का ये लुक स्टनिंग लग रहा है। नरगिस ने अपने बालों को ब्लॉन्ड गोल्डन कलर किया हुआ है। जिससे उनका लुक काफी डिफरेंट नजर आ रहा है। उन्होने नीचे से अपने बालों को हल्का कर्ल किया हुआ है। फाखरी ने अपने कर्ल बालों को खुला छोड़ा हुआ है। उनके बालों का कलर भी फाखरी के लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है।     

Nargis Fakhri 4 hairstyle Tips
Hairstyle Tips - फोटो : Instagram/nargisfakhri

नरगिस फाखरी ने अपने हेयरस्टाइल में एक्सपेरिमेंट किया है। कॉर्नो ब्रेड हाफ-बन हेयर स्टाइल लिया हुआ है। उनका हेयर स्टाइल आकर्षक लग रहा है। भले ही देखने में ये कठिन लग रहा है, पर आप दो से तीन बार की प्रैक्टिस में इसे सफाई से कैरी कर सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis Fakhri 4 hairstyle Tips
Hairstyle Tips - फोटो : Instagram/nargisfakhri

नरगिस अपने अलग अलग हेयर स्टाइल को लेकर कई बार सोशल मीडिया में चर्चा में रह चुकी हैं। इस हेयर स्टाइल की बात करें तो नरगिस फाखरी ने अपने बालों को फुल कर्ल के साथ वेवी हेयर स्टाइल दी है। सिंपल टी-शर्ट और जींस के अलावा शाॅर्ट ड्रेस पर ये हेयरस्टाइल गजब का लगेगा।    

विज्ञापन
Nargis Fakhri 4 hairstyle Tips
Hairstyle Tips - फोटो : Instagram/nargisfakhri

नरगिस ने इस हेयरस्टाइल में डबल फ्रेंच पाॅनीटेल बनाया है। इसके पहले भी फाखरी ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि गर्मियों में चेहरे पर आने वाले बालों को रोकने के लिए स्टर्न लुकिंग पोनी या जुड़ा बनाया जा सकता है। उन्होंने अपनी बालों पर इसी हेयर स्टाइल को बनाकर भी दिखाया था। इस तरह की हेयर स्टाइल उड़ते और चेहरे पर आते बालों को तो काबू में रखता ही है, साथ ही नीट और सुंदर लुक भी देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed